इस एक्टर ने जहीर-सोनाक्षी के रिलेशनशिप को किया कंफर्म, बोले- ’ओए…होए… इसे कहते हैं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह साथ में डिनर डेट एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 16 सितंबर: बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी पर कुछ भी बोलने से परहेज करती हों लेकिन उनकी तस्वीरें सच बयां कर दी देती हैं। जी हां एक्ट्रेस की एक तस्वीर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ वायरल हो रही है जिसमें वह उनके साथ काफी खुश नजह आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वायरल हुई तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वायरल हुई तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ पार्टी और अलग-अलग इवेंट्स में दिखाई देती हैं। जिसकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। इस बीच दोनों एक बार फिर से अपनी वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गए।

इस एक्टर ने लगाई रिलेशनशिप पर मुहर

इस एक्टर ने लगाई रिलेशनशिप पर मुहर

बता दें कि, हाल ही में वरुण शर्मा ने सोनाक्षी और जहीर की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'ओए...होए... इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी'। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। जब से वरुण ने दोनों की यह फोटो शेयर की है तभी से एक बार फिर वह अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए।

डिनर डेट एंजॉय करते हुए नजर आया कपल

डिनर डेट एंजॉय करते हुए नजर आया कपल

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों अपनी डिनर डेट एंजॉय कर रहे हैं। इस कपल के साथ पार्टी में बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा भी थे। फोटो में जहीर सोनाक्षी की किसी बात पर खूब हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सलमान खान की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

सलमान खान की पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एकसाथ स्पॉट किए गए हों। सोनाक्षी और जहीर कई सालों से एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी के दौरान हुई थी। जिसके बाद से दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी टच में रहते हैं। यही नहीं अक्सर दोनों को मुंबई में एक साथ हैंगआउट करते देखा जाता है। वहीं रिपोर्ट्स की माने को दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म

वहीं सोनाक्षी और जहीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों की कैमिस्ट्री जल्द ही बड़े पर्दे धमाल मचाने आ रही है। जी हां सोनाक्षी जल्द ही जहीर और हुमा कुरेशी के साथ फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस रितेश देशमुख की एक हॉरर फिल्म में भी नजर आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+