'केबीसी 16' में वरुण धवन ने बताया बेटी का नाम, अमिताभ बच्चन ने कहा- घर पर लक्ष्मी आई है
Varun Dhawan Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस समय अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्शन से भरपूर ये सीरीज आगामी 7 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसी बीच वरुण धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
'केबीसी 16' में पहुंचे हैं वरुण धवन
आपको बता दें कि वरुण धवन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। 'केबीसी 16' के आने वाले एपिसोड में बिग बी और वरुण धवन पिता बनने के अपने सफर के बारे में बात करते नजर आएंगे। इस अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्यारी सी बेटी के पिता हैं वरुण धवन
जानकारी के अनुसार वरण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल जून 2024 में ही एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी लेकिन अब तक उन्होंने ये नहीं बताया है कि उन लोगों ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।
अमिताभ बच्चन ने वरुण से पूछा उनकी बेटी का नाम
अब 'केबीसी 16' के आने वाले एपिसोड में वरुण धवन कैमरे के सामने अपनी बेटी का नाम रिवील करते नजर आएंगे। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी एक्टर वरुण धवन को उनकी बेटी को लेकर हार्दिक बधाई देते हैं। बिग बी ने कहते हैं- ये दिवाली उनके लिए बहुत खास होगी क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं। अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं- क्या आपने बेटी के लिए कोई नाम सोचा है?
'हमने बेटी का नाम लारा रखा है'
बिग बी की इस बात का जवाब देते हुए वरुण धवन कहते हैं- हमने बेटी का नाम लारा रखा है। मैं अभी भी उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूं। जैसा कि आपने कहा, जब कोई बच्चा घर आता है तो सब कुछ बदल जाता है।
वरुण धवन ने बिग बी से किया ऐसा सवाल
इसके बाद अमिताभ बच्चन से वरुण धवन ने पूछा कि पिता बनने पर उनकी भावनाएं कैसी थीं तो इस पर भावुक नजर आए बिग बी ने कहा बहुत बढ़िया था। फिर वरुण ने मजाकिया अंदाज में पूछा- क्या आपको पर्याप्त नींद मिली या बच्चे ने आपको जगाए रखा? बिग बी ने हंसते हुए कहा- ओह, हम नींद तो ले लेते थे मगर हमेशा एक चिंता लगी रहती थी क्या सब कुछ ठीक है।
अमिताभ ने रखा था एक अनोखा गैजेट
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उस समय एक नया गैजेट आया था, जिसे हम बिस्तर के पास रखते थे और अगर बच्चा थोड़ी सी भी आवाज करता तो यह हमें एलर्ट कर देता था। वह गैजेट बहुत काम आयाष यही नहीं वरुण ने तत्काल बिग बी से घर पर छोटे बच्चे के साथ बिजी शेड्यूल को बैलेंस करने के लिए कुछ पैरेंटिंग टिप्स की सलाह भी मांग डाली।
बिग बी ने नताशा के लिए दिया खास मैसेज
वरुण धवन ने बिग बी से अपनी पत्नी नताशा के लिए एक विशेष संदेश भी शेयर करने के लिए कहा। इस पर अमिताभ कैमरे की तरफ देखते हैं और कहते हैं- नताशा, कौन बनेगा करोड़पति में आपका स्वागत है। आपके पति यहां शानदार खेल रहे हैं, आशा है कि खूब कमाई करें, ढेरों फिल्में मिलें और आपका ख्याल रखें। यहां खेलने के बाद वह आपके लिए एक खास तोहफा भी लाएंगे। नताशा जी, बस एक छोटी सी विनती है कृपया उन्हें ज्यादा परेशान न करें।












Click it and Unblock the Notifications