'थेरी' की रीमेक है वरुण धवन की 'बेबी जॉन', एक्टर ने खुद बताया सच
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद फिल्म का बज भी बनना शुरू हो गया। जिसे भुनाने के लिए वरुण ने प्रमोशन शुरू कर दिया। बेबी जॉन को जवान के डायरेक्टर एटली प्रोड्यूस कर रहे हैं। वो भी इसके प्रमोशनल इवेंट में नजर आ रहे हैं।
फिल्म की जब अनाउंसमेंट हुई थी, तभी ये भी कहा जाने लगा कि ये थेरी का रीमेक है। थेरी में थलापति विजय लीड रोल में थे। लेकिन एक इवेंट में वरुण धवन सच बता दिया है। उनका कहना है कि ये रीमेक नहीं बल्कि इंस्पायर्ड फिल्म है। उन्होने कहा, फिल्म स्टोरी एंगल और फ्रेम में बहुत अंतर है। ऐसे में कोई बेबी जॉन को थेरी का रीमेक समझ कर आ रहा है तो वो निराश होंगे। क्योंकि ये फिल्म थेरी का रीमेक नहीं बल्कि उससे इंस्पायर्ड है।

सलमान का कैमियो
वरुण ने आगे कहा कि बेबी जॉन महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाएगी। फिल्म रियल लाइफ घटना पर आधारित है। हालांकि उन्होंने फिल्म के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया। खै़र, इस फिल्म से वरुण बतौर एक्शन स्टार भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। बेबी जॉन में उनका खतरनाक एक्शन भी है। हालांकि इस फिल्म के लिए लोग इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें सलमान खान का कैमियो है। सलमान का सीक्वेंस करीब 7 मिनट का होगा। इसे खुद एटली ने डिजाइन किया है। वहीं, फिल्म के विलन जैकी श्रॉफ हैं।
25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
खबरें हैं कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सान्या मल्होत्रा का भी स्पेशल कैमियो होगा। फिल्म 25 दिसंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म से वरुण को भी खूब उम्मीदें हैं। फिल्म में वरुण को एक पुलिस अफसर, एक पिता और एक रोमांटिक लीड के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म में वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी अहम भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications