Ujjain में वरुण धवन ने किए महाकाल दर्शन, इस एक्ट्रेस के साथ लगाया भगवान का ध्यान
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चित्रपट अभिनेता वरुण धवन व अभिनेत्री कीर्ति सुरेश श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। भस्म आरती उपरांत पूजन पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया।
उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां लगातार दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है, जहां वरुण धवन ने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन किए हैं। इस दौरान धवन ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया।

धवन ने किए महाकाल दर्शन
अभिनेता वरुण कपूर के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। फिल्मी दुनिया में अलग-अलग किरदारों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता राशि खन्ना व वाणी कपूर परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया है।
राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमी सहित राजनेताओं का उज्जैन आना-जाना लगा रहता है। देश के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज सहित बड़े-बड़े राजनेता, क्रिकेट प्रेमी महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं। कुछ समय पहले प्रसिद्ध दिलजीत दोसांझ और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा समेत तमाम हस्तियां बाबा महाकाल के दर्शन को आई थी, और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था।
बीते समय में बॉलीवुड के सितारे महाकाल मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आ चुके हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, महेश मिश्रा, जयाप्रदा, अमृता सिंह, हेमा मालिनी सहित कई फिल्म कलाकारों ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया है।
ये भी पढ़े- Ujjain: UP के भक्त ने महाकाल को समर्पित की चमचमाती भेंट, जिसने देखा वो चौंका












Click it and Unblock the Notifications