कभी Varun Dhawan से श्रद्धा कपूर को था बेइंताह प्यार, एक्टर को खास अंदाज में किया प्रपोज, जवाब सुनकर उड़े होश

Varun Dhawan Birthday: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन आज इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। आज यानी 24 अप्रैल 2024 को एक्टर अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बता दें कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस उन्हें काफी पसंद करती थीं। लेकिन एक्टर ने उनके प्रपोजल से साफ इंकार कर दिया था।

बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक वक्त पर वरुण धवन को काफी पसंद करती थीं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने अपने प्यार का इजहार भी किया था लेकिन वरुण धवन ने उन्हें साफ मना कर दिया था जिससे श्रद्धा कपूर काफी टूट गई थीं। श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की ये प्यार की कहानी कब की है आइए जानते हैं।

varun dhawan

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने एक टीवी रिएलिटी शो के दौरान इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वह और वरुण बचपन में एकसाथ पढ़ते थे तो उस वक्त वह उन्हें काफी पसंद करती थीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात बताने का मन बनाया और वह उन्हें पहाड़ों पर ले गई लेकिन इस दौरान श्रद्धा काफी झिझक रही थीं और उन्होंने आई लव यू को उल्टा कह दिया।

श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को प्रपोज करते हुए आई लव यू के बजाय जल्दबाजी में यू लव आई कह दिया। हालांकि एक्ट्रेस को लगा कि वरुण धवन इसका जवाब देंगे लेकिन उनकी उम्मीद के मुताबिक उल्टा हो गया। वरुण धवन ने श्रद्धा के इस ऑफर को ठुकरा दिया और सीधे शब्दों में उन्हें ना कह दिया। जिससे श्रद्धा काफी ज्यादा टूट गई थीं।

बता दें कि, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन क्लासमेट हुआ करते थे। यही वजह है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। खैर अब वरुण धवन की शादी नताशा दलाल से हो चुकी है। अब वह जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं बात करें श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की तो दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'एबीसीडी 2', 'नवाबजादे' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+