नाना पाटेकर ने दी आमिर खान को खास नसीहत, बोले- 'फिल्में बनाते रहा करो'
Nana Patekar gave advice to Aamir Khan: आमिर खान ने हाल ही में नाना पाटेकर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल आदतों के बारे में कुछ बातें शेयर की। उन्होंने माना कि वे आलसी हैं और सिगरेट पीते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। आमिर ने बताया कि वे केवल फिल्मों में काम करते समय ही वक्त की कद्र करते हैं।
इस बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने आमिर से पूछा कि उनकी कोई बुरी आदत है या नहीं। इसपर जवाब देते हुए, आमिर ने साफ-साफ जवाब दिया कि वे बहुत ही अनुशासनहीन और आलसी हैं, हालांकि वे फिल्म सेट पर समय की पाबंदी बनाए रखते हैं।

नाना पाटेकर ने दी आमिर को सलाह
नाना पाटेकर ने आमिर की बात सुनने के बाद उन्हें सलाह दी। उन्होंने कहा कि फिल्म हमारी दवा हैं। मेरी सलाह है कि तुम फिल्में बनाते रहा करो। इसके बाद आमिर ने कहा कि मैं साल में एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। फिलहाल तीन साल में एक फिल्म बना रहा हूं। बता दें, ये बातचीत आमिर ने नाना पाटेकर की फिल्म वनवास के पोस्ट रिलीज में की है।
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत
आमिर खान का वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "सितारे ज़मीन पर" पर बिजी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब आमिर इसके पोस्ट प्रोडक्शन में जुटे हुए हैं। खबरें हैं कि फिल्म 2025 में रिलीज़ होगी। इसके अलावा आमिर राजकुमार संतोषी के साथ मिलकर "लाहौर 1947" बना रहे हैं। इसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा अहम रोल में नजर आएंगे।
वनवास हुई रिलीज
बात करें नाना पाटेकर की फिल्म "वनवास" की तो ये 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में उन्हें बनारस में अपने बच्चों द्वारा छोड़े गए एक बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा, राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर और सिमरित कौर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications