Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे पर शाहरुख खान की ये 5 रोमांटिक फिल्में जरूर देखें, OTT पर लें मजा
Valentine Day Shah Rukh Khan Romantic Films: प्यार भरे इस सप्ताह में 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन को हर कोई अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट करता है। प्यार करने वालों के लिए ये दिन काफी खास होता है।
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो हैं शाहरुख खान
प्यार के इस वीक में बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक हीरो की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को रोमांटिक हीरो के रूप में जाना जाता है। उनकी फिल्मों को रोमांस का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप भी इस बार वैलेंटाउन डे पर किंग खान की कुछ खास फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर लें शाहरुख खान की इन 5 रोमांटिक फिल्मों का मजा
मोहब्बतें
कॉलेज के लव बर्ड्स की अलग-अलग कहानियों को लेकर शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। ये बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। ये मूवी साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस बार वैलेंटाइन डे पर आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की ऑल टाइम रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' भी वैलेंटाइन डे के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप अपने पार्टनर के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिलहाल आप इस मूवी का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ले सकते हैं।
कुछ कुछ होता है
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' यंग जेनेरेशन को काफी पसंद है। ये फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी। वैलेंटाउन डे के दिन आप इस फिल्म को अपने पार्टनर के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कल हो न हो
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो न हो' में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने काम किया था। इस फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद है। आप वैलेंटाइन डे पर इस मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
कभी अलविदा न कहना
शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' भी अपनी अलग तरह की कहानी के लिए काफी फेमस है। इस फिल्म को आप अपने पार्टनर के साथ इस बार वैलेंटाइन डे पर देख सकते हैं। साल 2006 में रिलीज हुई ये फिल्म फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications