'उसके घर पर कई मर्द बैठे थे, मुझे कमरे में बुलाया और फिर', 51 की फेमस एक्ट्रेस ने खोली हीरो की पोल, जानें सच
Vaishnavi Macdonald: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनका चौंकाने वाला खुलासा है। सुपरहीरो शो शक्तिमान (Shaktimaan) में गीता विश्वास का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली वैष्णवी ने फिल्म इंडस्ट्री के उस कड़वे सच को सामने रखा है,जिस पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती।
कॉम्प्रोमाइज के दबाव ने छीना बड़ा मौका
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बताया कि कैसे उन्हें फिल्मों में काम करते समय कॉम्प्रोमाइज का दबाव झेलना पड़ा था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब उन्होंने इस दबाव के आगे झुकने से इनकार किया तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। एक बड़ी फिल्म, जिसमें वह लीड रोल में थीं, उनसे छीन ली गई थी, वो भी तब, जब फिल्म के पोस्टर और बैनर तक छप चुके थे।

वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने खोली इंडस्ट्री की पोल
वैष्णवी मैकडोनाल्ड के इस खुलासे ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर कास्टिंग काउच और दबाव की संस्कृति पर बहस तेज कर दी है। भले ही वैष्णवी को असली पहचान टीवी शो शक्तिमान से मिली हो लेकिन उनका करियर फिल्मों से शुरू हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में वीराना, लाड़ला और बरसात की रात जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि बड़े पर्दे का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा और कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा।
'डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर फिल्म से निकाल दिया'
-इंटरव्यू के दौरान वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने उस घटना का जिक्र किया जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर कर रखा दिया था। उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही थीं और शूटिंग की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। यहां तक कि फिल्म के पोस्टर और प्रमोशनल मटेरियल भी जारी हो चुके थे।
-वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने आगे बताया- इसके बाद अचानक मुझे प्रोडक्शन ऑफिस बुलाकर बताया गया कि अब वह मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। वैष्णवी ने कहा- ये फैसला फिल्म के डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर लिया था और इसकी असली वजह मेरा कॉम्प्रोमाइज से इनकार करना था।
'मुझे घर पर बुलाता था, जहां बहुत सारे मर्द होते थे'
-वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बताया- फिल्म का हीरो मुझे बार-बार शाम की निजी बैठकों में बुलाता था, जहां केवल पुरुष मौजूद रहते थे। वह मुझे अपने घर की पर्सनल पार्टियों में इंवाइट करता था और कमरे में बुलाता था। एक्ट्रेस ने इस तरह के माहौल को असहज बताते हुए कहा कि उनकी मां हमेशा उनके साथ रहती थीं और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं। शायद यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई थी।
-वैष्णवी ने ये भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें स्विट्जरलैंड जाना था। उनका पासपोर्ट तो बनवा दिया गया लेकिन उनकी मां के पासपोर्ट को लेकर बार-बार टालमटोल की गई, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई थी।
टीवी की ओर रुख और नई पहचान
इन अनुभवों से आहत होकर वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और छोटे पर्दे की ओर रुख किया था। इसी दौरान उन्हें टीवी के पॉपुलर शो शक्तिमान का ऑफर मिला, जिसने उनकी किस्मत बदल दी। गीता विश्वास के किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और उनकी एक अलग पहचान स्थापित हुई।
इंडस्ट्री के काले सच पर फिर उठे सवाल
वैष्णवी मैकडोनाल्ड का ये खुलासा एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के उस डार्क साइड को उजागर करता है, जहां कलाकारों को कई तरह के दबावों का सामना करना पड़ता है। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि आत्मसम्मान से समझौता न करने का फैसला आसान नहीं होता लेकिन वही असली जीत भी साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications