Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर ने लगाया मौत को गले, क्या 'फैन' वीडियो का आत्महत्या से है कुछ कनेक्शन?

वैशाली ठक्कर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक पंखे का वीडियो है, जो एक्ट्रेस ने अपनी मौत से ठीक एक हफ्ते पहले शेयर किया था।

Vaishali Takkar video: टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की अचानक मौत से सभी सदमे में हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसे अचानक एक्ट्रेस ने आत्महत्या क्यों की। सोशल मीडिया पर फैंस से हमेशा जुड़ी रहने वाली वैशाली काफी खुश नजर आती थीं। वे अपने वीडियोज और फोटोज अकसर फैंस के साथ शेयर भी करती थीं। फैंस के मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो पंखे का है, जो उन्होंने एक हफ्ते पहले आज ही के दिन यानी रविवार को ही शेयर किया था। वीडियो देखकर फैंस भी सन्न रह गए हैं।

फैंस भी रह गए सन्न

फैंस भी रह गए सन्न

खुशमिजाज स्वभाव की वैशाली के अचानक यूं दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके फैंस काफी मायूस हैं। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसी क्या बात थी, जो एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। ऐसे में एक्ट्रेस के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हुआ पंखे वाला वी़डियो

एक वीडियो में एक्ट्रेस ने पंखे का वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक हफ्ते पहले रविवार का है। वीडियो में एक्ट्रेस पंखे की तरफ इशारा कर रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा कि रविवार को तुम क्या करते हो? इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने नीचे लिखा कि मैं ये करती हूं। पंखे का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो देख फैंस भी हुए शॉक

वीडियो देख फैंस भी हुए शॉक

वीडियो पर फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पिछले हफ्ते संडे को ही एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर किया था, और इस हफ्ते संडे को उन्होंने आत्महत्या कर ली। ऐसे में ये वीडियो देख फैंस भी चौंक रहे हैं। कमेंट कर लोग इसमें काफी कुछ बातें कह रहे हैं।

'तेरे लिए जां भी दे दूं' पर बनाई रील

वहीं एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस ने एक गाने पर रील बनाई हुई है। वीडियो में एक्ट्रेस गाने पर लिप्स सिंक कर रही हैं कि मैं तो तेरे लिए जां भी दे दूं। इस वीडियो पर भी लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। किसी को क्या पता था कि ये गाना एक दिन सच साबित हो जाएगा और एक्ट्रेस सबको छोड़कर चली जाएंगीं।

मशहूर एक्ट्रेस थीं वैशाली

मशहूर एक्ट्रेस थीं वैशाली

वैशाली ठक्कर टीवी की मशहूर अभिनेत्री थीं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के खूब चर्चे थे। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्हें मशहूर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का से भी खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस का यूं अचानक दुनिया छोड़ देना फैंस को तगड़ा झटका दे गया है।

पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

बताते चलें कि वैशाली के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हाल ही में पुलिस अधिकारी ने जानकारी भी दी कि उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उन्हें परेशान कर रहा था। हालांकि, बयान में ब्वॉयफ्रेंड के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में वैशाली की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+