वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी ने लिखा इमोशल पोस्ट, फिर इंस्टाग्राम अकाउंट कर दिया प्राइवेट, जानें कारण
Vaibhavi Upadhyaya Death: दिवंगत एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखने के बाद जयने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है।

Vaibhavi Upadhyaya Death: टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय काी गत 22 मई को कार एक्सीडेंट में मोत हो गई। वह अपने मंगेतर जय गांधी के साथ हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर गई थीं। घर वापस लौटते समय पहाड़ों पर ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और खाई में गिरकर वैभवी की मौत हो गई थी। हालांकि उनके मंगेतर जय गांधी को गंभीर चोटें आई हैं लेकिन उनकी जान बच गई है। इसके बाद हाल ही में जय ने मीडिया को बताया कि उन दोनों के साथ ये घटना कैसे घटी थी। अब जय गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखाहै। साथ ही पहली बार वैभवी उपाध्याय के साथ वाली एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वैभवी के मंगेतर जय ने लिखा इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि गत 26 मई को दिवंगत एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जय ने कैप्शन में लिखा है- हर रोज हर मिनट मैं तुम्हें याद करता हूं। तुम ऐसे नहीं जा सकती। मैं तुम्हे हमेशा हमेशा के लिए अपने दिल में सेफ रखूंगा। तुम बहुत जल्दी चली गई। आरआईपी मेरी गुंडी। आई लव यू। इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही जय ने अपने अकाउंट को प्राइवेट कर दिया।
ट्रक ने मार दी थी कार को टक्कर
जानकारी के अनुसार वैभवी उपाध्याय और उनके मंगेतर जया गांधी उस कार में ट्रैवल कर रहे थे। एक स्टीप मोड़ पर अपोजिट डायरेक्शन से आ रहे ट्रक को उन लोगों ने गुजरने दिया। कार को वैभवी के मंगेतर जय ही चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने कार आगे की, ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से तेज कार को झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैभवी जिस साइड बैठी थीं, उस तरफ ही गहरी खाई थी।

जय ने कहा- हम दोनों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी
ट्रक के तेज टक्कर से कार पलटते हुए खाई में जा गिरी। वैभवी के मंगेतर को दोनों हाथों में चोट लगी है। हालांकि उनकी जान बच गई है। जय गांधी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है- रोड ट्रिप पर कार अक्सर तेज चलती है लेकिन पहाड़ी रास्तों पर हमारी स्पीड कंट्रोल में थी। सिर्फ इतना ही नहीं हमने तो उस ट्रक को पास देने के लिए अपनी कार रोक दी थी। वैभवी के मंगेतर ने आगे कहा- मैं ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं लेकिन आप सबसे ये कहना चाहता हूं कि झूठी अफवाह न फैलाएं। हम दोनों ने ही सीट बेल्ट पहन रखी थी।
मंगेतर के साथ पहाड़ों पर गई थीं वैभवी
वैभवी उपाध्याय के दोस्त, परिवार वाले और करीबी अभी भी उनके यूं चले जाने से सदमे में हैं। वैभवी के अंतिम संस्कार पर हर कोई इमोशनल हो गया था। आपको बता दें कि वैभवी ने गत 14 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड जय गांधी से सगाई की थी। इस साल के आखिर में दोनों शादी भी करने वाले थे। फिलहाल वैभवी अपने मंगेतर के साथ ही 15 दिनों की छुट्टी पर हिमाचल प्रदेश गई थीं। घर वापिस लौटते समय ही उनकी करा का एक्सीडेंट हुआ और इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications