Vadh 2 Trailer Out: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की 'वध 2' का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और इमोशन से भरी ये थ्रिलर फिल्म
Vadh 2 Trailer Out: लव फिल्म्स के बैनर तले बनी अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 'वध 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां सस्पेंस, नैतिक द्वंद्व और भावनात्मक टकराव साथ-साथ चलते हैं।
फिल्म 'वध 2' का सस्पेंसभरा ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म का ट्रेलर आज यानी 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को रिलीज किया गया है। ट्रेलर कहानी के अहम मोड़ को फिलहाल रहस्य में रखता है जिससे जिज्ञासा और भी बढ़ जाती है। 'वध 2' के ट्रेलर में गंभीर माहौल और रियल परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।

ट्रेलर में दिखी गहरी थ्रिल और इमोशनल परतें
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की अदाकारी कहानी की इमोशनल गहराई को मजबूती देती है। वहीं बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी सस्पेंस को लगातार बनाए रखते हैं। फिल्म ये संकेत देती है कि हर सवाल का जवाब आसान नहीं होता और हर सच सामने दिखने वाला सच नहीं होता।
Vadh 2 Starcast: सीनियर एक्टर्स के साथ नए चेहरे
लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस मूवी में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा,शिल्पा शुक्ला के साथ-साथ अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू ने कही ऐसी बात
फिल्म के लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने 'वध 2' को लेकर कहा- इस मूवी को इस तरह गढ़ा गया है कि दर्शकों को एक मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के साथ बिल्कुल अलग अनुभव मिले। हमने स्टोरी टेलिंग को एक नया स्तर देने की कोशिश की है ताकि एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री सामने आए। ट्रेलर उस नैतिक रूप से जटिल दुनिया की झलक देता है, जहां सच कभी सीधा नजर नहीं आता।
प्रोड्यूसर लव रंजन ने फिल्म को लेकर दिखाया कॉन्फिडेंस
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा है- 'वध 2' पहली फिल्म की सोच और भावनात्मक गहराई को आगे बढ़ाती है लेकिन पूरी तरह नई कहानी के साथ। इस फ्रेंचाइजी की खास बात ये है कि इसे संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे शानदार सीनियर एक्टर्स लीड कर रहे हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ये साबित करती है कि दमदार कहानियां किसी तय दायरे में नहीं बंधतीं।
'IFFI में मिले रिस्पॉन्स से बढ़ा आत्मविश्वास'
प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने बताया- IFFI में 'वध 2' को मिला रिस्पॉन्स और दर्शकों का वध के साथ बना इमोशनल कनेक्शन दिखाता है कि लोग आज भी किरदारों पर आधारित और अर्थपूर्ण कहानियां देखना चाहते हैं। 'वध 2' उसी भावना को आगे बढ़ाती है लेकिन कुछ नया और ज्यादा असरदार पेश करती है।
Vadh 2 Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?
थ्रिलर और मिस्ट्री से भरपूर फिल्म 'वध 2' आगामी 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'वध 2' का ट्रेलर ये साफ कर देता है कि फिल्म सिर्फ सस्पेंस नहीं बल्कि मानवीय भावनाओं और नैतिक उलझनों की गहरी पड़ताल भी करेगी। दमदार कलाकार, सशक्त निर्देशन और रहस्यमयी कहानी इसे 2026 की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में शामिल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications