'मैं बिस्तर पर थी और पति ने मेरे साथ', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग खुलासा, वीडियो में दिखा ये सब
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से चर्चा में आईं चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति के बीच चल रहे विवाद को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
चंद्रिका दीक्षित का इंस्टाग्राम वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच चंद्रिका दीक्षित ने एक वीडियो शेयर कर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे अनुभव शेयर किए हैं जिन्होंने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कंटेंट क्रिएटर एमजे मुकेश जैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत करती नजर आ रही हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने खोले कई राज
वीडियो में चंद्रिका दीक्षित कहती हैं कि जब बात उनके आत्मसम्मान की आती है तो वह किसी भी चीज को छोड़ने से पीछे नहीं हटतीं। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्होंने बहुत कुछ सहा है और कई जिम्मेदारियां खुद निभाई हैं।
'मैं बिस्तर पर थी और मेरे पति ने मेरे साथ गंदा बर्ताव किया'
-वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक पल भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी रीढ़ की हड्डी की समस्या की वजह से वह लंबे समय कर बिस्तर पर थीं।
-चंद्रिका दीक्षित के मुताबिक उस दौरान भी उनके पति युगम गेरा घर से बाहर चले गए थे। उन्होंने कहा- जब मैं बिस्तर पर थी, तब भी मेरे पति ने मुझसे गंदा बर्ताव किया था। वह मेरी हालत देखने के बाद भी अपनी बाइक उठाकर निकल गए थे। ऐसी बातें आखिर मैं किससे कहूं? उन्होंने यह भी कहा कि करवा चौथ जैसे खास दिन पर भी उन्हें अकेला छोड़ दिया गया था।
-चंद्रिका दीक्षित ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने परिवार और घर की जिम्मेदारियां हमेशा पूरी ईमानदारी से निभाईं। उनके मुताबिक घर बनाने से लेकर परिवार की जिम्मेदारियां उठाने तक, हर भूमिका उन्होंने पूरी मेहनत से निभाई। चंद्रिका ने ये भी कहा कि अगर कहीं वह पीछे हटी हों तो लोग उन्हें बता सकते हैं।
'शब्दों की चोट शारीरिक चोट से ज्यादा गहरी'
-वीडियो में चंद्रिका दीक्षित ने एक और भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई उन्हें थप्पड़ भी मार देता तो शायद वह सह लेतीं लेकिन कठोर शब्द दिल को ज्यादा चोट पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा- कई बार शब्दों की चोट शारीरिक चोट से भी ज्यादा गहरी होती है।
-वड़ा पाव गर्ल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पति युगम गेरा के साथ चल रहा विवाद
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को लेकर कई वीडियो और बयान शेयर किए हैं जिसके बाद ये मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications