'तू नए आशिक के साथ घूम, जिसे मर्जी हो...', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका के पति ने अब खोली पोल, कौन है युगम गेरा?
Vada Pav Girl Chandrika Dixit Husband Yugam Gera: सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक इन दिनों वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा का घरेलू विवाद सुर्खियों में है। बिग बॉस ओटीटी 3 से पहचान बनाने वाली चंद्रिका की निजी जिंदगी अब खुलकर सामने आ गई है। अब युगम गेरा ने एक चंद्रिका के खिलाफ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कह रहे हैं, ''तू नए आशिक के साथ घूम, जिसे मन मर्जी उसे अपना आशिक बना, लेकिन दुकान तूझे कभी नहीं दूंगा।''
पति पत्नी के बीच आरोप प्रत्यारोप, वीडियो वार और धमकियों ने इस मामले को हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल दिया है। सवाल यही है कि आखिर यह विवाद है क्या, युगम गेरा कौन हैं और दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ी कैसे। सबसे पहले जानते हैं लेटेस्ट वीडियो में युगम गेरा ने अपनी पत्नी की पोल कैसे खोली।

लेटेस्ट वीडियो में युगम गेरा ने क्या कहा? (Yugam Gera Video)
ताजा वीडियो में युगम गेरा गुस्से में नजर आए। ये वीडियो 04 जनवरी की देर रात इंस्टग्राम पर पोस्ट किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चंद्रिका को उनकी दुकान का एक्सेस कभी नहीं मिलेगा। वीडियो में वह कहते दिखे कि दुकान उन्होंने खड़ी की है और इसका कंट्रोल उनके हाथ में ही रहेगा। युगम ने यहां तक कहा कि अगर कोई गलत शख्स दुकान के आसपास भी दिखा तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस बयान को लोगों ने धमकी के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।
युगम गेरा के एक बयान ने लोगों का ध्यान खास तौर पर खींचा। उन्होंने कहा,
''चंद्रिका चाहे किसी के साथ भी घूमे, मुझे घंटा फर्क नहीं पड़ता,जिसे मर्जी हो उसे अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम, लेकिन कल को कोई इस दुकान पर दिख गया न तो टांगें तोड़ दूंगा। चंद्रिका तू कितनी भी कोशिश कर ले, इस दुकान का तो एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। चाहे पेज का ले ले लेकिन दुकान तो कभी नहीं मिलेगा....क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं।''
इस बयान ने विवाद को और भड़का दिया। कई यूजर्स ने इसे निजी मामला बताते हुए आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह डाला।
Vada Pav Girl Controvers: विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
चंद्रिका और युगम के रिश्ते में दरार की खबरें तब सामने आईं, जब युगम गेरा ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में उन्होंने चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए। यहीं से मामला पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आ गया। जवाब में चंद्रिका ने भी वीडियो शेयर कर पति पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए और कुछ कथित सबूत दिखाए। इसके बाद दोनों के बीच वीडियो के जरिए आरोपों की बाढ़ सी आ गई।
क्या यह सब पब्लिसिटी के लिए हो रहा है?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स दिखे। कुछ लोगों का कहना है कि यह पूरा ड्रामा शो या पॉपुलैरिटी के लिए किया जा रहा है। कुछ ने यहां तक कहा कि इस तरह की लड़ाई का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, दोनों की तरफ से लगातार वीडियो आने के कारण लोग असमंजस में हैं कि सच क्या है और दिखावा क्या।
चंद्रिका ने क्या आरोप लगाए? (Chandrika Dixit Allegations)
चंद्रिका दीक्षित ने रोते हुए वीडियो में दावा किया कि वह घर, बच्चा और दुकान सब संभाल रही थीं, जबकि युगम किसी और लड़की के संपर्क में थे। उन्होंने कुछ चैट्स और तस्वीरें दिखाने की बात कही और कहा कि उनके पास सबूत मौजूद हैं। चंद्रिका का कहना था कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालात उनके खिलाफ हो गए।
युगम गेरा ने अपनी सफाई में क्या कहा? (Yugam Gera Statement)
युगम ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास भी सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि जो भी उन्होंने बनाया है, उसे वह हासिल करके रहेंगे। युगम ने चंद्रिका से उनके रास्ते में न आने की बात भी कही और साफ किया कि वह किसी भी कीमत पर अपने हक से पीछे नहीं हटेंगे।
मिस्ट्री मैन वाला वीडियो क्यों वायरल हुआ? (Mystery Man Video)
इस विवाद के बीच चंद्रिका का एक वीडियो और सामने आया, जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आईं। वीडियो में वह सिंदूर और पारंपरिक पहनावे में दिखीं, जिससे लोगों के बीच कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। इस क्लिप ने पूरे विवाद को और ज्यादा हवा दे दी।
कौन है युगम गेरा? (Who Is Yugam Gera)
युगम गेरा लंबे समय से चंद्रिका की जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जब चंद्रिका इंदौर से राजधानी आई थीं। चंद्रिका ने खुद कई बार कहा है कि उनके संघर्ष के दिनों में युगम ने उनका साथ दिया। दुकान खड़ी करने से लेकर शुरुआती सपोर्ट तक युगम की भूमिका अहम मानी जाती रही है। लेकिन अब रिश्ते में आए इस तूफान ने सबकुछ बदल दिया है।
चंद्रिका कैसे बनीं वड़ा पाव गर्ल? (Vada Pav Girl Journey)
चंद्रिका दीक्षित ने दिल्ली की सड़कों से अपने सफर की शुरुआत की। अपने अनोखे अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने वड़ा पाव बेचते हुए सोशल मीडिया पर पहचान बनाई। वीडियो वायरल हुए और वह देखते ही देखते इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। यही सफर उन्हें रियलिटी शो तक ले गया और लोग उन्हें प्यार से वड़ा पाव गर्ल कहने लगे।
फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर ही चल रहा है और दोनों की तरफ से नए वीडियो सामने आ रहे हैं। सच क्या है और झूठ क्या, यह तो जांच या कानूनी प्रक्रिया के बाद ही साफ होगा। लेकिन इतना तय है कि वड़ा पाव गर्ल और युगम गेरा का यह विवाद फिलहाल थमने वाला नहीं है और लोग हर नए अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications