नो बीयर्ड लुक में कलर शेमिंग का शिकार हुए विक्की कौशल, यूजर्स बोले- 'इससे अच्छा तो अरबाज खान है'
कैटरीना कैफ कल अपना जन्मदिन मनाएगीं। ऐसे में कपल एक्ट्रेस का बर्थडे मनाने के लिए मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान विक्की कौशल को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
मुंबई, 15 जुलाई: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को साथ में स्पॉट किया गया। कैटरीना कैफ कल यानी 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाएगीं। ऐसे में कपल एक्ट्रेस का बर्थडे मनाने के लिए मालदीव के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं विक्की भी वाइफ का हाथ थामे खुश नजर आ रहे थे। लेकिन इस बीच विक्की का ये एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स विक्की को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इस अंदाज में दिखे कैटरीना-विक्की
दरअसल, अपने रीसेंट लुक में कैटरीना कैफ ने ऑरेंज स्वेटशर्ट और डेनिम जीन्स पहनी है। वहीं विक्की कौशल ने डेनिम जीन्स, ब्लैक कैप और कार्गो पैंट से अपने लुक को कंप्लीट किया। लेकिन इस दौरान विक्की का नो बीयर्ड लुक जमकर वायरल हो रहा है। एक्टर बिना बीयर्ड के बेहद अलग दिख रहे हैं। ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विक्की को देख शॉक हुए फैंस
विक्की कौशल का ये लुक फैंस के लिए काफी नया था। फैंस ने कहा कि वे विक्की की हॉटनेस को काफी मिस कर रहे हैं। इस दौरान यूजर्स ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनकी पसंद को लेकर जमकर ट्रोल किया। लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल पूछते हुए कहा- विक्की की बीयर्ड कहां है?

कल बर्थडे मनाएंगीं कैटरीना
बताते चलें कि बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच इतनी शानदार बॉन्डिंग है कि कपल से फैंस भी इंप्रेस हो जाते हैं। दोनों अकसर अपने लव गोल्स सेट करते हैं। अब 16 जुलाई को कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। ऐसे में उनके पति विक्की कौशन ने उनके लिए खास सरप्राइज तैयार किया है।

बीवी के बर्थडे को स्पेशल बनाएंगे विक्की
बता दें कि,कैटरीना कैफ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विक्की कौशल ने मालदीव को चुना है, जिसके लिए दोनों मुंबई से रवाना हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड के इस कपल को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ का जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में एक्टर इसे खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

पावर कपल्स में शुमार हैं कैट-विक्की
बताते चलें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के पावर कपल्स की लिस्ट में शुमार हैं। दोनों को अकसर साथ में स्पॉट किया जाता है। कपल की कैमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है।

वायरल हुआ विक्की का ये इंटरव्यू
कुशा कपिला को दिए गए इंटरव्यू के वीडियो में विक्की अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विक्की ने कहा- ये अच्छा चल रहा है। मैं वास्तव में व्यवस्थित महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि यह उपयुक्त शब्द है। भगवान दयालु रहे हैं, चाहे वो मेरा व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन हो। विक्की से पूछा गया कि उनके दोस्त इस तथ्य पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं कि उन्होंने कैटरीना कैफ से शादी कर ली है। इस बात पर विक्की ने हंसते हुए कहा- वे शादी में थे और लंबे समय तक कैटरीना के साथ रहे। इसलिए वह इसके बारे में शांत हैं। उन्होंने वास्तव में एक साथ बहुत अच्छा समय बिताया।

विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'गोविंदा नाम मेरा' जैसी कईं अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications