'कुंभ के मेले में बिछड़े...' हड्डी में लोगों को हूबहू अर्चना जैसे लगे नवाजुद्दीन, तो दिए ऐसे रिएक्शन
हड्डी के फर्स्ट लुक में महिला के लिबास में नवाजुद्दीन शानदार लग रहे हैं। अब एक्टर का ये लुक तेजी से वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही यूजर्स नवाज के लुक को अर्चना पूरन सिंह से कंपेयर कर रहे हैं।
मुंबई, 24 अगस्त: नवाजुद्दीन सिद्दीकी कितने शानदार एक्टर हैं, ये फैंस के लिए उनकी दीवानगी से साफ झलकता है। हर फिल्म में एक दमदार रोल से अपनी छाप छोड़ने वाले नवाज ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'हड्डी' से फर्स्ट लुक जारी किया, जिसे देखने वाले हैरान रह गए। इसलिए नहीं कि नवाज की अपकमिंग फिल्म का ये पहला लुक है, बल्कि इसलिए कि एक्टर इस लुक में बेहद ही बोल्ड नजर आ रहे हैं। एक महिला के लिबास में नवाजुद्दीन शानदार लग रहे हैं। अब एक्टर का ये लुक तेजी से वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही यूजर्स नवाज के लुक को अर्चना पूरन सिंह से कंपेयर कर रहे हैं।

नवाजुद्दीन ने उड़ाए फैंस के होश
अपने नए लुक से लोगों के होश उड़ाने वाले नवाज ने तहलका मचा कर रखा हुआ है। हड्डी से फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद एक्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। नवाज को पहचान पाना बेहद ही मु्श्किल है।

बोल्ड लुक आया नजर
इस लुक में नवाज ने शिमरी गाउन पहना हुआ है और वे औरत के लुक में बेहद बोल्ड नजर आ रहे हैं। ग्लोइंग मेकअप और उनके हेयरस्टाइल से उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल है। नवाजुद्दीन का लुक देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं। साथ ही कई यूजर उन्हें अर्चना पूरन सिंह से कंपेयर कर रहे हैं।

अर्चना जैसे लग रहे नवाज
कई लोगों का मानना है कि नवाज अपने इस लुक में पूरे अर्चना पूरन सिंह जैसे लग रहे हैं। इंटरनेट पर इसे लेकर मीम्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं। ट्विटर पर कई मजेदार मीम्स छाए हुए हैं।

'कुंभ के मेले में बिछड़े हुए'
एक यूजर ने अर्चना और नवाज को कुंभ के मेले में बिछड़ा हुआ बताया। वहीं एक अन्य यूजर ने दोनों को सिद्धू जी के दो दुश्मन ही बता डाला। इसी तरह के कई मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

क्या बोलीं अर्चना?
सबसे मजेदार बात तो ये है कि नवाजुद्दीन के नए लुक से अपना कंपैरिजन होता देख खुद अर्चना पूरन सिंह का रिएक्शन सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में अर्चना ने कहा कि हेयरस्टाइल मेरे जैसा है, इसलिए मेरे जैसा बता रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी से किसी भी चीज में कंपेरिजन बहुत बड़ी बात है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि हड्डी फिल्म का मोशन पोस्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज की जानी है। ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications