यूक्रेन पर रूस के हमले के ठीक पहले तक उर्वशी रौतेला कर रही वहां शूंटिंग, एक्ट्रेस ने बयां किया डर
नई दिल्ली, 05 अप्रैल। युक्रेन पर रूस के हमले के बाद से वहां अभी भी भारी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला रूस के हमले के टीक पहले यूक्रेन में ही थीं लेकिन ये उन भाग्यशाली लोगों में शुमार हैं जो सही सलामत भारत वापस पहुंच चुके र्हैं।

दो दिन पहले भारत वापस आईं उर्वशी रौतेला
रूस के यूक्रेन पर युद्ध की ऐलान से दो दिन पहले तक अभिनेत्री यूक्रेन के कीव और ओडेसा में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि तब उसके पिता भी वहीं थे। 22 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने से दो दिन पहले भारत वापस आईं।

हम सब डरे हुए थे
उर्वशी ने बताया कि जब हम शूटिंग कर रहे थे, दोनों देशों के बीच बहुत तनाव था लेकिन हमने समझारी दिखाते हुए एक दिन में ही वहां से पैकअप करके निकल आए। उन्होंने कहा वास्तव में हम सब डरे हुए थे। मेरे पिता भी काम के लिए यूक्रेन गए थे। हालांकि मुझे यह सोचकर सुरक्षा की भावना महसूस हो रही थी क्योंकि वो वहां मेरे साथ थे।

तनाव के कारण शूटिंग को रोक दिया गया
उर्वशी ने बताया दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव ने शूटिंग को रोक दिया और क्रू घर लौटने के लिए मजबूर कर दिया 28 वर्षीय उर्वशी ने कहा "हमें यूक्रेन के प्रधान मंत्री (डेनिस शम्याल) से मिलना था। लेकिन चल रहे संकट के कारण हमें प्रोग्राम को रद्द करना पड़ा। मुझे यूक्रेनी संगीतकार मोनाटिक के साथ भी कुछ शूटिंग करनी थी लेकिन उसे भी टालना पड़ा।

परिवार ने राहत भरी सांस ली
उर्वशी ने बताया जब वो अपने पिता संग भारत सकुशल लौट आई तो उनके परिवार ने राहत भरी सांस ली, मेरा भाई तो हमें देखकर भावुक हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा मौत के खौफ में यूक्रेन के लोग रह रहे हैं मैं उनके बारे में चिंतिंत हूं, वहीं की स्थिति जल्द ही सामान्य हो मैं ये भगवान से प्रार्थना कर रही हूं ।












Click it and Unblock the Notifications