'रोनाल्डो और मेस्सी के साथ लव करना चाहती हूं', उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया हंगामा, क्या है मामला?

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनकी डेटिंग लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। उर्वशी अक्सर कुछ ऐसा कमेंट कर देती हैं जिससे हललचल मच जाती है।

उर्वशी रौतेला का चौंकाने वाला बयान
इस बार भी उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दरअसल एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी को लेकर एक हैरान कर देने वाली बात कही है।

Urvashi Rautela

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-लियोनेल मेस्सी को लेकर कही ऐसी बात
उर्वशी रौतेला ने कहा है कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के साथ लव ट्रायंगल बनाना चाहती हैं। आपको बता दें कि रोनाल्डो और मेस्सी दोनों फुटबॉल जगत के 2 सबसे बड़े नाम हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा है कि वह उन दोनों फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ लव ट्रायंगल में रहना पसंद करेंगी।

उर्वशी रौतेला का लव ट्रायंगल
आईडीवा टॉकिंग स्टेज शो में मौजूद उर्वशी रौतेला ने रैपिड-फायर राउंड के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए ये बात कही है। एक्ट्रेस से पूछा गया था कि वह बॉलीवुड में किसके साथ लव ट्रायंगल में रहना चाहेंगी। उर्वशी ने इसके जवाब में कहा कि वह बॉलीवुड स्टार्स को नहीं बल्कि फुटबॉल खिलाड़ियों को पसंद करती हैं।

ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है उर्वशी का नाम
उर्वशी रौतेला ने आगे कहा- ऐसे में मैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के साथ लव ट्रायंगल में रहना पसंद करूंगी। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता रहा है। उर्वशी ने भी कई बार अपने साथ ऋषभ पंत का नाम लिया है।

प्यार के अफवाह पर उर्वशी ने कही थी ऐसी बात
उर्वशी रौतेला ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- मेरी निजी जिंदगी के बारे में लगातार अफवाहें फैलती रहती हैं। मैं इस बात पर ध्यान देती हूं कि खुद को कैसे कंट्रोल में रखूं। मैं अपनी गोपनीयता बनाए रखते हुए अफवाहों को अपने करियर पर हावी नहीं होने देती हूं। चाहने वालों से घिरे रहने और अपने वैल्यूज पर कायम रहने से मुझे अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस, फोटो खींचकर पीछे मुड़ीं और फिर दिखा 'सबकुछ', वायरल हो रहा है वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+