Urvashi Rautela : 'चलो इसने पंत का पीछा तो छोड़ा', उर्वशी ने ऐसा क्या किया जिस पर भड़क गए लोग?
Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काम से ज्यादा विवादों की वजह से याद की जाती हैं, 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में वो कॉपी कंटेट और बड़बोलेपन की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन पर बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय की स्टाइल को कॉपी करने का आरोप भी लगा तो वहीं वो 'तोते वाले क्लच' के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करते वक्त भी आलोचना के केंद्र में भी रही हैं।
ताजा मामले में उन्हें खुद को 'Queen of Cannes' कहना भारी पड़ गया है और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं और लोग उन पर काफी नाराज हो रहे हैं।

दरअसल उर्वशी ने सोशल मीडिया पर अपनी और हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो संग फोटो शेयर की और लिखा कि '"When Leonardo DiCaprio calls you the Queen of Cannes! 😌👑 Thank you, Leo... now that's a Titanic compliment', जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर उनके लिए कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई।
'उर्वशी का मजाक उड़ाने लग गए लोग' (Urvashi Rautela)
लोग जमकर उर्वशी का मजाक उड़ाने लग गए। एक यूजर ने उन्हें लिखा है कि 'ये ख्वाब में जीती है, इनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।' तो किसी ने लिखा कि 'इन्होंने किया क्या है जो ये खुद को Queen of Cannes' कह रही हैं।'

'चलो अच्छा है इसने पंत का पीछा तो छोड़ा' (Urvashi Rautela)
तो वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा -'चलो अच्छा है इसने पंत का पीछा तो छोड़ा'। आपको बता दें कि उर्वशी की ओर से हमेशा कहा जाता रहा है कि उनको 'RP' नाम के एक क्रिकटर की ओर से एप्रोच किया गया था, वो उन्हें पसंद करता है लेकिन उनकी उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है।'
उर्वशी और पंत दोनों ही उत्तराखंड से आते हैं (Urvashi Rautela)
उर्वशी का इशारा हमेश ऋषभ पंत की ओर ही रहता है, हालांकि उन्होंने कभी भी खुलकर पंत का नाम नहीं लिया, अब क्योंकि उर्वशी और पंत दोनों ही उत्तराखंड से आते हैं इसलिए दोनों के 'लिंकअप' की बातें होती रहती हैं, हालांकि ऋषभ पंत, उत्तराखंड की ही ईशानेगी के इश्क में गिरफ्तार हैं, उन्होंने खुद ही अपने रिलेशन के बारे में उजागर किया था।
उर्वशी की प्रतिक्रया का बेसब्री से इंतजार
फिलहाल उर्वशी अपने बड़बोलेपन की वजह से इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं, देखते हैं कि लोग की नाराजगी पर वो क्या जवाब देती हैं?

एक नजर उर्वशी रोतैला के अब तक के सफर पर (Urvashi Rautela)
- 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार में जन्मी उर्वशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्गी कॉलेज से स्नातक किया है।
- देखने में बेहद हसीन उर्वशी ने 5 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग की शुरुआत की थी।
- उन्होंने 'मिस टीन इंडिया 2009' का खिताब जीता था।
- मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2011 जीता।
- साल 2015 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला बनीं।
- उर्वशी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से की।
- उर्वशी ने कई हिट म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
- 'द डांस प्रोजेक्ट' (2018) और 'इंस्पेक्टर अविनाश' (2023) जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है।
- 'यंगेस्ट मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन इन द यूनिवर्स' का पुरस्कार जीता।
- 2022 में 'ग्लोबल आइकन अवार्ड' जीता।












Click it and Unblock the Notifications