Urvashi Rautela ने अपने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट का गोल्ड केक, फैंस ने लिए मजे, कहा- 'इतनी अमीर कैसे...'

Urvashi Rautela Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। वह कुछ ऐसा कर देती हैं जिससे फैंस भी हैरान रह जाते हैं। आज यानि 25 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस की आंखें खुली रह गई।

उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन हनी सिंह के साथ मनाया। वहीं उनका बर्थडे केक काफी अलग था। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर 24 कैरेट का गोल्ड से बना केक काटा। अब उर्वशी का ये केक खूब लाइमलाइट बटोर रहा है।

Urvashi Rautela

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला हनी सिंह के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे पर एक्ट्रेस ने रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान 24 कैरेट रियल गोल्ड का केक काटती हुई नजर आ रही हैं। पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में बताया कि लव डोज 2 के सेट पर उन्होंने अपना बर्थडे मनाया है। साथ ही उन्होंने हनी सिंह का भी शुक्रिया अदा किया।

उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर अब ट्रोलर्स मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'उर्वशी के पेट में केवल सोना ही सोना होगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसके पास इतने पैसे आए कहां से।' एक ने लिखा, 'अब हनी सिंह का डाउनफॉल शुरू हो गया।' एक यूजर ने लिखा, 'इतना पैसे का शो ऑफ क्यों करना है इसे।'

बता दें कि, उर्वशी रौतेला इन दिनों साउथ की फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। उन्हें आखिरी बार स्कंद में देखा गया था। हालांकि अभी तक उर्वशी के हाथ कोई भी हिट फिल्म नहीं लगी है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+