टीम इंडिया को सपोर्ट करने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची हैं उर्वशी रौतेला, IND vs PAK मैच में किया ये काम
Urvashi Rautela: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का एक बड़ा मैच आज टीवी पर प्रसारित हो रहा है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का ये खास मैच आज यानी 14 अक्टूबर 2023 को भारत बनाम पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत सो सपोर्ट करने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे हैं जहां पर ये मैच खेला जा रहा है। इसी कड़ी में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी अहमदाबाद के स्टेडियम में पहुंची हैं।
भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचीं उर्वशी रौतेला
इस मौके पर उर्वशी रौतेला का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला का ये वीडियो हर तरफ चर्चा का विषय बन हुआ है। उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आ रही हैं। 1 लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में उर्वशी, इंडिया और पाकिस्तान के इस मैच का मजा लेती दिखाई दे रही हैं।

उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि क्रिकेट के प्रति उर्वशी रौतेला का लगाव हमेशा से ही देखा जाता है। ऐसे में आज भारत बनाम पाकिस्तान के इस वर्ल्ड कप मैच के दौरान उर्वशी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखा गया है। उर्वशी ने एक बार फिर से क्रिकेट के लिए अपनी दीवानगी लोगों को दिखा दी है। उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टेडियम से लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में उर्वशी दिखीं काफी खुश
वीडियो में उर्वशी रौतेला ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंची हैं। पाकिस्तान ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग करते हुए 192 रनों का लक्ष्य दिया है। ऐसे में उर्वशी रौतेला काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंची हैं।












Click it and Unblock the Notifications