उर्वशी रौतेला के नाम हुई ऐसी उपबल्धि जो कोई भारतीय हीरोइन हासिल नहीं कर सकी, खुद दी जानकारी
मुंबई, 24 अप्रैल: एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। उर्वशी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। एक बार फिर उर्वशी ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इस बार उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो काफी खास हैं। इसकी वजह है कि ये फोटोशूट उन्होंने L'Officiel ऑस्ट्रिया मैगजीन के लिए कराया है, जिसके कवर पर वो दिखेंगी।
Recommended Video

उर्वशी बोलीं- गर्व महसूस कर रही हूं
उर्वशी ने अपने नए फोटोशूट की जो तस्वीरे शेयर की हैं। उनमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। जिसमें व्हाइट पोल्का डॉट्स हैं। ये इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा है- lofficielaustria के कवर पर आने वाली पहले भारतीय होने पर बहुत सम्मानित और गर्व महसूस कर रही हूं। ये सपनों की दुनिया में जीने जैसा है।

फैंस को पसंद आई उर्वशी की तस्वीर
उर्वशी की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आई हैं। काफी लोगों ने उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनके पोज को काफी सिजलिंग बताया है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्वशी रौतेला आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।

मॉडलिंग और एक्टिंग दोनों में उर्वशी का नाम
उर्वशी ने मॉडल के तौर पर करियर की शुरुआत की थी और फिर फिल्मों में एंट्री की थी। उर्वशी ने साल 2009 में 15 साल की उम्र में 'मिस टीन इंडिया' का खिताब अपने नाम किया था। उर्वशी साल 2012 की मिस यूनिवर्स भी रह चुकी है। महज 17 साल की उम्र ने मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम कर लिया था। उर्वशी रौतेला के फिल्म करियर की शुरुआत फिल्म सिंह 'साहब द ग्रेट' से हुई। उर्वशी इसके बाद सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फ़िल्में कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications