OI Exclusive: 'उर्मिला जैसी कोई दूसरी है ही नहीं', तलाक की खबरों के बीच किसने पढ़े 'रंगीला' गर्ल के कसीदे?
Exclusive Interview Ram Gopal Varma: उर्मिला मातोंडकर इन दिनों अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं, कहा जा रहा है कि वो अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने जा रही हैं, उन्होंने इस मामले में कोर्ट में अर्जी भी दे दी है और यही नहीं वो लंबे वक्त से अपने पति से अलग भी रह रही हैं।
हालांकि इस बारे में उर्मिला और मोहसिन दोनों की ही ओर से अधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। अफवाएं हैं कि शादी के आठ साल के बाद भी उर्मिला मां नहीं बन पाईं, इसी कारण उनका तलाक हो रहा है।

बता दें कि उर्मिला और मोहसिन ने 3 मार्च 2016 में निकाह किया था और उसके बाद से अभिनेत्री ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वो मीडिया इवेंट में भी नजर नहीं आती थी, सबको यही लगा कि 'कश्मीर की बहू' बनने के बाद उर्मिला अपने घर-परिवार में व्यस्त हैं।
लेकिन साल 2019 में वो अचानक से चर्चा में तब आईं, जब उन्होंने अपना सियासी सफर शुरू किया और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हारने के बाद उर्मिला ने कांग्रेस छोड़ दी और साल 2020 में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ज्वाइन कर लिया, वो इस वक्त बतौर शिवसेना नेता के रूप में सियासी पथ पर आगे बढ़ रही हैं।
उर्मिला ने हमेशा ही अपने कामों से लोगों को चौंकाया
आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' कहलाने वाली उर्मिला ने हमेशा ही अपने कामों से लोगों को चौंकाया है। पर्सनल हो या प्रोफेशनल... उनकी लाइफ हमेशा बहुत सारे सवालों के घेरे में रही है। बतौर बाल कलाकर अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली उर्मिला ने जब फिल्म 'रंगीला' में अपना बोल्ड अवतार दिखाया था तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए थे। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की ये फिल्म आज भी लोग टीवी पर अपलक देखते हैं।
पढ़ें: वनइंडिया हिंदी के सभी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
इस फिल्म ने बॉलीवुड में रामू और उर्मिला को सफलता के शीर्ष पर पहुंचा दिया था। इस जोड़ी ने 'बैक टू बैक' हिट फिल्में देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था, उस वक्त ये भी खबर उठी थीं कि उर्मिला और राम गोपाल दोनों एक-दूसरे के प्रेम में गिरफ्तार हैं।
राम गोपाल नहीं चाहते थे कि उर्मिला किसी और के साथ काम करें!
हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। कुछ वक्त बाद दोनों के टकराव की खबरें आने लगी थीं क्योंकि उस वक्त रामू की फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। कहा जा रहा था कि राम गोपाल नहीं चाहते थे कि उर्मिला किसी और फिल्ममेकर के साथ काम करें और यही दोनों के टकराव की वजह थी, हालांकि इन बातों पर भी कभी इन दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को लेकर कही खास बात
दो साल पहले वनइंडिया हिंदी को दिए गए इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को लेकर एक खास बात कही थी। दरअसल उस वक्त वो वहां अपनी फिल्म 'लड़की' के प्रमोशन के लिए आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री पूजा भालेकर को ब्रेक दिया था।
किसी फिल्म की रीमेक में काम करने का मौका मिले तो...
इस इंटरव्यू में जब पूजा से ये सवाल किया गया कि 'अगर उन्हें राम गोपाल वर्मा की किसी फिल्म की रीमेक में काम करने का मौका मिले तो वो किसमें काम करना चाहेंगी? तो उन्होंने तुरंत कहा था- 'रंगीला'।
'वो एक आईकॉन है, ग्लैमरस और सुंदर अदाकारा हैं'
जिस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि 'नहीं मैं पूजा को लेकर कभी भी 'रंगीला 2' नहीं बनाऊंगा। मैं जरूर उसको लेकर कोई दूसरी लवस्टोरी बना सकता हूं लेकिन 'रंगीला' नहीं क्योंकि ये फिल्म में जो उर्मिला का रोल था, वो केवल उर्मिला ही कर सकती थी और कोई दूसरा उसके जैसा बिल्कुल भी नहीं हो सकता है। वो एक आईकॉन है, ग्लैमरस और सुंदर अदाकारा हैं। 'रंगीला' मतलब उर्मिला ही है और कोई दूसरा उसकी जगह ले ही नहीं सकता है।'
यहां देखें पूरा इंटरव्यू: राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला को बताया सुंदर हसीना, कहा-'कभी नहीं बना सकता किसी और के साथ रंगीला टू'












Click it and Unblock the Notifications