फॉइल पेपर से बनी ड्रेस में नजर आईं Urfi Javed, यूजर्स बोले- इसको कोई जू में डालो रे

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इस बार फॉइल पेपर से बनी ड्रेस पहनकर मीडिया के सामने आईं। इस बार उर्फी पैपराजी के लिए कुछ गिफ्ट्स भी लेकर आई है।

मुंबई, 18 जून: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन अपने अतरंगी लुक्स से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। उर्फी के अपने लुक्स के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। उर्फी का हर नया लुक फैंस को हैरान कर देता है। इस बार भी उर्फी जावेद कुछ ऐसा पहनकर मीडिया के सामने आई कि लोगों का उनपर से नजरें हटा पाना ही मुश्किल हो गया। उर्फी का ये नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई लोग उर्फी के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई हर बार की तरह इस बार भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

उर्फी ने पहनी अजब-गजब ड्रेस

उर्फी जावेद ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो किसी भी चीज से अपनी ड्रेस बना देती हैं। कटे-फटे कपडों से लेकर पत्तों तक.. अपनी ड्रेस को स्टाइलिश बनाना तो कोई उर्फी जावेद से सीखे। हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी जावेद का ये लुक शेयर किया, जिसमें उर्फी ने फॉइलपेपर से बनी ड्रेस पहनी है।

इस तरह कंप्लीट किया अपना लुक

इस तरह कंप्लीट किया अपना लुक

उर्फी जावेद को मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया। लुक्स की बात करें तो उर्फी ने अपनी स्कर्ट को फॉइलपेपर से बनाया है। अपने फैशन को अलग लुक देने के लिए उन्होंने पर्पल कलर का ओवरसाइज कोट पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर हील्स पहनी हुई है। साथ ही बालों को पोनीटेल में रखा है। उर्फी ने अपने ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप रखा है।

बुरी तरह हुईं ट्रोल

बुरी तरह हुईं ट्रोल

उर्फी जावेद को एक बार फिर अपनी अजब गजब ड्रेस के लिए ट्रोल होना पड़ा। यूजर्स ने उर्फी के इस अंदाज को देखकर कहा कि इन्हें जू में डालो। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, इसकी भी क्या जरूरत है।

पैपराजी के लिए गिफ्ट्स लाईं उर्फी

पैपराजी के लिए गिफ्ट्स लाईं उर्फी

इंसानियत दिखाते हुए उर्फी जावेद पैपराजी के लिए कुछ गिफ्ट्स भी लेकर आईं। मुंबई में बारिश का मौसम है। ऐसे में उर्फी पैपराजी के लिए छाता, बरसाती और मिठाइयां भी लेकर आईं। उर्फी का ये अंदाज भी लोगों को खूब भा रहा है। इससे देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद की सोच काफी अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+