ट्रोलर्स पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- मैं बिकिनी पहनूं तो चीप, स्टार किड पहने तो ग्लैमर

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: एक्ट्रेस उर्फी जावेद 'बिग बॉस ओटीटी' में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थीं, लेकिन वो अभी भी उसमें मौजूद कंटेस्टेंट्स से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा बात उनकी ड्रेसिंग स्टाइल पर होती हैं। कई बार उनको कपड़ों की वजह से ट्रोल भी किया गया। जिस पर एक बार फिर उर्फी ने ट्रोलर्स पर पलटवार किया है। साथ ही उन्होंने टीवी सेलेब्स और बॉलीवुड सेलिब्रेटिजी के बीच भेदभाव का मुद्दा उठाया।

दो स्क्रीनशॉट किया शेयर

दो स्क्रीनशॉट किया शेयर

आमतौर पर उर्फी स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं, जो काफी छोटे होते हैं। इसके अलावा कई बार उन्होंने बिकिनी में भी पोज देते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर डाली। बहुत से लोगों को उनका हॉट अवतार पसंद आया, लेकिन आलोचकों ने उन पर बॉडी दिखाकर फॉलोवर्स बढ़ाने का आरोप लगाया। इसी का जवाब देने के लिए उर्फी ने इंस्टा पर दो स्कीनशॉट शेयर किए। पहले में एक स्टार किड है, जिसकी बिकिनी पोस्ट को मीडिया ने ग्लैमरस बताया, जबकि दूसरे में उर्फी हैं। जिसमें किसी ने उन्हें कहा था कि आप स्किन बहुत दिखाती हो।

हर बार आते हैं घटिया कमेंट

हर बार आते हैं घटिया कमेंट

अब उर्फी ने एक वीडियो के जरिए इस भेदभाव पर अपने दिल की बात कही है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बिकिनी पहनती हूं, तो मैं चीप हूं, मैं स्किन दिखाती हूं लेकिन जब एक स्टार किड बिकिनी पहनती है, तो वो ग्लैमरस हो जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे कपड़ों से ज्यादा भी मैं बहुत कुछ हूं। क्यों लोग मेरे बारे में बात नहीं करते? वो चाहे जिस तरह का कपड़ा पहनें, लोग घटिया कमेंट ही करते हैं।

'किसी की परवाह नहीं'

'किसी की परवाह नहीं'

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं लखनऊ में एक रूढ़िवादी परिवार से हूं, लेकिन तब भी वहां पर मेरे कपड़े कभी मुद्दा नहीं रहे। अब मैं सिर्फ वही कपड़े पहनती हूं, जो मुझे पसंद आते हैं। इस पर लोग क्या सोचते हैं, उनको कोई मतलब नहीं है। वो अब किसी की परवाह नहीं करती हैं।

जब पैंट का बटन खोलकर पहुंचीं एयरपोर्ट

जब पैंट का बटन खोलकर पहुंचीं एयरपोर्ट

कुछ दिनों पहले उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में पहुंच गईं, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अपने बोल्‍ड कपड़ों के कारण सुर्खियां में बनी रहने वाली उर्फी को उस दौरान उनकी पैंट की वजह से ट्रोल किया गया, क्‍योंकि उर्फी ने जो पैंट पहना हुआ है, उसके बटन खुले हैं। पैंट के खुले बटन में वो अपनी नाभी और खूबसूरत फिगर प्‍लांट करती नजर आ रहीं।

कपड़ों की वजह से मिली पहचान

कपड़ों की वजह से मिली पहचान

हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा था कि मैंने 7 साल पहले ही इंडस्ट्री में करियर शुरू कर दिया था। साथ ही बहुत से सीरियल्स में काम किया, लेकिन ज्यादा पहचान नहीं मिली। वो मानती हैं कि इंस्टाग्राम और उनके कपड़ों की वजह से वो ज्यादा लाइमलाइट में आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+