'ऐसे आइडिया आते कहां से हैं', उर्फी जावेद की ग्लव्स वाली ब्रा देखकर ठनका यूजर्स का माथा, देखें Video
मुंबई, 01 जून: अपने अजीब तरीके के ड्रेसिंग सेंस से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं उर्फी जावेद को काफी दिनों से फैंस मिस कर रहे थे, जिसके बाद अब एक बार फिर टीवी एक्ट्रेस अपने न्यू ट्रेंडी लुक के वापस लौटी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पहनावे को देखकर यूजर काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।

उर्फी का फैशन सेंस सबसे हटके
इसके कोई शक नहीं है कि टीवी एक्ट्रेस उर्फी का फैशन सेंस इंडस्ट्री से सबसे हटके है, हालांकि उनको अपने पहनावे के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन उर्फी अपने हर आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग ही लगती हैं। अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पहना है, जिसको देखने के बाद उनके फैंस से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का भी माथा ठनक गया।

उर्फी की नई ड्रेस के सोशल मीडिया पर चर्चे
उर्फी हमेशा से अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों के होश फाख्ता कर देती हैं। इसलिए पैपराजी के कैमरे भी उनको हमेशा ढूंढते रहते हैं। क्योंकि उर्फी जावेद जब भी कोई नई ड्रेस पहनकर शहर में निकलती है, तो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन जाती है, और आखिर बने भी क्यों ना उर्फी हॉट ही इतनी है। अब उर्फी को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां फिर से उनकी ड्रेस के चर्चे सोशल मीडिया पर शुरू होने लग गए।

उर्फी जावेद ने पहनी ग्लव्स वाली ब्रा
दरअसल, बुधवार को उर्फी जावेद एक बार फिर बेहद ही रिवीलिंग ड्रेस में पैपराजी को पोज देतीं नजर आईं। टीवी एक्ट्रेस ने व्हाइट और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी हुई थी। उर्फी ने जो व्हाइट ब्रालेट पहना हुआ था, वो ग्लव्स की शेप में थी। साथ ही ब्लैक रंग की स्कर्ट भी कैरी की हुई थी। इस ड्रेस ने उर्फी काफी हॉट दिखाई दे रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर से यूजर्स ने उनके लुक का कचरा कर दिया।

यूजर्स ने बनाया एक्ट्रेस का मजाक
इधर, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यूजर्स एक्ट्रेस का मजाक बनाने लगे। एक यूजर ने लिखा कि जो भी कहो, कपड़ों के लिए आइडिया इसे कमाल के आते हैं। ऐसे ही एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे समझ नहीं आता ये आइडिया आते कहां से हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सारा दिन रोड पर ही रहती है। हालांकि कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की। आप भी देखिए उर्फी के नए लुक का वीडियो...(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications