ब्रा को प्‍लांट करती फोटो पर ट्रोल होने पर उर्फी जावेद ने दिया जवाब- बोलीं-..तो बिना कपड़ों के जाती

मुंबई, 04 सितंबर। बिग बॉस ओटीटी की पूर्व कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने हाल ही में ऐसी ड्रेस में अपनी फोटो शेयर थी जिसमें उनका बोल्‍ड अंदाज नजर आया था। सोशल मीडिया ने उर्फी अपनी इस फोटो को लेकर ट्रोल हुईं। उर्फी की ये फोटो एयरपोर्ट की थी। उर्फी के अतरंगी फैशन को लेकर यूसर्ज ने जमकर खरी खोटी सुनाई थी। उर्फी ने एक डेनिम जैकेट पहना था जिसमें उनका ब्रा साफ दिख रहा था और ब्रा को प्‍लांट करती नजर आई थीं । वहीं अब ट्रोलर्स के निशाने पर आईं उर्फी ने अपने लुक को लेकर ट्रोलर्स को सफाई देते हुए प्रतिक्रिया दी है।

उर्फी को इस अतरंगी लुक को लेकर यूसर्ज ने ट्रोल किया था

उर्फी को इस अतरंगी लुक को लेकर यूसर्ज ने ट्रोल किया था

बात दें उर्फी को इस अतरंगी लुक को लेकर यूसर्ज ने ट्रोल किया और उनके फैंसन सेंस और स्‍टाइल को लेकर सवाल उठाए थे। उर्फी की जैकेट फ्रंट में इतनी छोटी थी कि उनकी ब्रा फ्लॉन्‍ट हो रही थी। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उर्फी का जमकर मजाक बनाया था।

उर्फी ने कहा कि अगर पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो....

उर्फी ने कहा कि अगर पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो....

उर्फी ने कहा कि अगर पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो वो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जातीं। ट्रोलर्स पर गुस्‍सा जताते हुए उर्फी ने कहा , 'मैं अपने कपड़ों से ज्यादा हूं, लोग मेरे बारे में क्‍यों नहीं बात करते। मेरे को ये समझ आ चुका है कि चाहे कुछ भी पोस्ट करुं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट बस ट्रोलर्स के ऐसे ही कमेंट सुनने को मिलेंगे।

उर्फी ने कहा रुढ़िवादी परिवार से हूं लेकिन...

उर्फी ने कहा रुढ़िवादी परिवार से हूं लेकिन...

बिग बॉस फेम उर्फी ने कहा , 'मेरी परवरिश उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक रुढ़िवादी परिवार में हुई। हमारे कपड़ों को लेकर कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। आज मैं वो कपड़े पहनना चाहती हूं जो मुझे अच्छे लगे और मुझे फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या कहते हैं। मैं बहुत सी जगहों से प्रभावित होती हूं और फिर मैं वैसे ही कपड़े पहनती हूं'।

मेरी मोटी चमड़ी हो गई है मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता'

मेरी मोटी चमड़ी हो गई है मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता'

उर्फी ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा 'पहले ऐसी बातें सुनकर मुझे लगता था कि मैं कोई गलती कर रही हूं क्या लेकिन अब समझ आ गया कि मैं कुछ भी करुं लोग गलती निकालेंगे ही। अब मेरी मोटी चमड़ी हो गई है मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता'।क्या सच में टूट गई थी Sidharth Shukla और Shahnaz Gill की दोस्ती? एक्‍टर ने बताई थी ये सच्‍चाई

‘बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या?

‘बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या?

गौरतलब है कि एयरपोर्ट की फोटो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा था ' इस आउटफिट में तस्वीरें खिंचवा कर अश्लीलता की हदें पार कर दीं'। दूसरे यूजर ने लिखा था 'बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या? वहीं एक ने लिखा था- 'नए कपड़े ले लो, कपड़े छोटे हो गए हैं'।एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए ये तक कह दिया, 'कुछ तो शर्म करो'।

उर्फी जावेद बोल्‍ड अवतार से लोगों को हैरान कर चुकी हैं

उर्फी जावेद बोल्‍ड अवतार से लोगों को हैरान कर चुकी हैं

उर्फी जावेद इससे पहले भी अपने बोल्‍ड अवतार से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। हालांकि उर्फी के इस बोल्‍ड लुक को उनके कुछ फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। वहीं यूसर्ज उन्‍हें आए दिन एक्‍ट्रेस के बोल्‍ड लुक के लिए ट्रोल करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+