क्या सच में टूट गई थी Sidharth Shukla और Shahnaz Gill की दोस्ती? एक्टर ने बताई थी ये सच्चाई
मुंबई, 02 सितंबर। बिग बॉस13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। महज 40 की उ्म्र में एक चमकते हुए सितारें के अचानक चले जाना लोगों के लिए शॉकिंग है। बिग बॉस 13 के घर में बनी सिद्धार्थ शुक्ला बनी शहनाज गिल की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में से एक रही, दोनों जब साथ दिखते तो फैंस फूले नही समाते थे। दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की जाती थी कि #Sidnaaz सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता था। क्या दुनिया का अलविदा कहने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती क्या सच में टूट गई थी? इस पर कुछ समय पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया था।

SidNaaz सोशल मीडिया की थी पॉपुलर जोड़ी
बता दें बिग बॉस शो से बारह आने के बाद सिद्धार्थ और शहनाज को स्क्रीन पर कई प्रोजेक्ट्स पर साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में तीन अलबम सांग किए। शो से निकलने के बाद सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने पहना गाना भूला दुंगा किया जो बहुत हिट रहा। इसके बाद दोनों ने सांग शोना-शोना किया जो दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद ये जोड़ी सिडनाज (SidNaaz) हिट और पॉपुलर जोड़ी बन गई थी। सिडनाज की ये यह जोड़ी टूट गई है क्योंकि सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

क्या सिद्धार्थ और शहनाज गिल के बीच टूट गई थीं दोस्ती
लेकिन कुछ समय पहले ये खबर आई कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों के बीच दोस्ती टूट गई है उनके बीच रिलेशनल में इतनी कड़वाहट आ गई कि दोनों एक दूसरे से बात भी नहीं करते। लोगों की इन अटकलों के बीच 8 जुलाई 2021 को एक ट्वीट लिखा था जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने और शहनाज गिल के साथ उठ रहे सवालों का जवाब दिया था।
Recommended Video

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की शादी की फोटो हो गई थी वायरल
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि फैंस इनकी शादी के बारे में भी बातें करने लगे थे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें सना के माथे पर सिंदूर दिख रहा था हालांकि बाद में सच्चाई सामने आ गई थी कि तस्वीर फोटोशॉप्ड था और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के साथ रिलेशन को बोली थी ये बात
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने और शहनाज गिल के रिलेशन टूटने की चर्चा के बीच ट्वीट किया था और लिखा था- 'कुछ न्यूज आर्टिकल्स पढ़ रहा हूं। ये काफी मजेदार हैं। भाई आई बॉल्स ही चाहिए तो कुछ पॉजिटिव लिख लो। इतनी निगेटिवी कहां से लाते हो? कैसे आप लोग मुझे मुझसे बेहतर जान लेते हो? इससे ज्यादा मैं और क्या कहूं। भगवान आप सभी का भला करे'। सिद्धार्थ शुक्ला के वर्क फ्रंट की बात करें तो दुनिया छोड़ने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को लेकर सुर्खियों में थे।

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ के साथ रिलेशन को लेकर बोली थी ये बात
सिद्धार्थ और शहनाज ने गंभीर तरीके से तो कभी भी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया था लेकिन शहनाज अक्सर कहती रहती थीं कि सिद्धार्थ उनके सबसे करीब हैं। शहनाज गिल ने अपने और सिद्धार्थ के बीच रिलेशन को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था- 'उनके साथ मेरा रिश्ता अलग है। वह मेरी फैमिली की तरह है।' सिडनाज की जोड़ी पर एक बार शहनाज ने कहा था- 'सिडनाज अभी भी एक चीज क्यों है, इसके पीछे एकमात्र रहस्य यह है कि यह वास्तविक है। हमने एक प्योर रिलेशनशिप शेयर की। मुझे लगता है कि लोग इससे जुड़ते हैं। जिस तरह से उन्होंने मुझे प्यार किया और मुझ पर प्यार बरसाया, मुझे वास्तव में यह बहुत अच्छा लगा। हम दोनों की एक-दूसरे के लिए एक जैसी भावनाएं थीं। यह बहुत प्यारा था।'

सिद्धार्थ शुक्ला का करियर
दुनिया को अलविदा कह चुके सिद्धार्थ शुक्ला के वर्क फ्रंट की बात करें तो दुनिया छोड़ने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला अपनी वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' को लेकर सुर्खियों में थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, जिसके बाद वो छोटे पर्दे के बहुत बड़े और पॉपुलर स्टार बन गए थे। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी जीता। झलक दिखला जा के छठवें सीजन में भी वो दिखे थे। बालिका वधू में जगिया के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications