उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख लोगों ने बंद कर ली आंखें, ताने मारकर कहा- कपड़े पहनने की क्या जरूरत है

Urfi Javed Troll For New Dress: उर्फी जावेद को मुंबई के खार इलाके में एक अजीबोगरीब नई ड्रेस पहनकर पैपराजी को पोज देते हुए देखा गया। उनकी ये ड्रेस देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

urfi javed

Urfi Javed Troll For New Dress: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनके फैशन सेंस और स्टाइल सेगमेंट को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। उर्फी जावेद आए दिन मुंबई की सड़कों पर तरह तरह के अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर घूमती नजर आती हैं। ऐसे में लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी करते हैं। हाल ही में उर्फी जावेद को उनकी नई ड्रेस में देखा गया जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा कि ये मुंबई में ही मेट गाला के कार्पेट पर नजर आ रही हैं।

उर्फी जावेद की नई ड्रेस
हाल ही में सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद को मुंबई के खार इलाके में एक अजीबोगरीब नई ड्रेस पहनकर पैपराजी को पोज देते हुए देखा गया। उनकी ये ड्रेस देखकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा है कि 'इनका मेट गाला हर दिन होता है'। दरअसल उर्फी जावेद इस बार कुछ ज्यादा ही रिवीलिंग ड्रेस पहन कर पैपराजी को पोज देती नजर आई हैं। उर्फी की ये ड्रेस देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ताने मार रहे हैं।

आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से आज देशभर में मशहूर हो गई हैं। उर्फी का कहना है कि वह अपने इन आउटफिट्स को खुद डिजाइन करती हैं और उन्हें इस तरह के ड्रेसेस पहनना पसंद है।

लोगों ने उर्फी को मारे ताने
'बड़े भैया की दुल्हनिया' से एक्टिंग करियर में एंट्री करने वाली उर्फी जावेद को मुंबई के खार में गत 2 मई (मंगलवार) को स्पॉट किया गया था। वह ग्रीन कलर की कट-आउट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही थीं। उर्फी की लेटेस्ट ड्रेस में दोनों साइड में लेस बंधी हुई थी। उर्फी पैपराजी को देखते ही पोज देने लगी थीं। उनकी इस नई ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+