अजीब लग रहा ना.. Urfi Javed ने अपने सूजे हुए होंठो की फोटो शेयर कर बताया कैसे हुआ ये हाल

Urfi Javed: ऊर्फी जावेद अपने एक्टिंग करियर से ज्‍यादा अपने अतरंगे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उर्फी हर बार कुछ ऐसे बोल्‍ड अंदाज में प्रगट हो जाती हैं जिनके बारे में कभी कोई सोच भी नहीं सकता।

वहीे इस बार उर्फी जावेद ने अपने इंस्‍टाग्राम स्‍टेटस पर अपने होठों की फोटो शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हो गए हैं।

urfi-javed-got-lip-fillers

अपने रिविलिंग अंदाज से लोगों को हर बार हैरान करने वाली उर्फी जावेद के सूजे हुए लाल होठों को देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं। हालांकि एक्‍ट्रेस ने खुद बताया कि किस वजह से उनके होठों का ये हाल हुआ है।

urfi-javed-got-lip-fillers

उर्फी जावेद के होंठ की हो गई है ये हालत

एक्‍ट्रेस ने अपने सूजे हुए लाल होंठो की फोटो शेयर की है। फोटो में उर्फी के होंठ काफी मोटे और बड़े लग रहे हैं।
उर्फी जावेद ने खुद फोटो शेयर कर खुलासा किया है कि आखिरी वो क्‍या वजह है जिसके कारण उनके होठों का ये हाल हुआ है।

उर्फी के होठों का कैसे हुआ ये हाल

उर्फी ने अपने सूजे हुए होठों की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अजीब लग रहा ना, लेकिन मुझे सूजे हुए होंठ काफी पसंद हैं। हालांकि ज्‍यादा सीरियस बात नहीं हैं मैंने बस अपने होंठो के फिलर्स करवाए हैं। जिसकी वजह से इनका ये हाल हो गया है।

उर्फी के फैंस कर रहे ये कमेंट

उर्फी के होठों की हालत देखकर उनके फैंस परेशान होकर उन्‍हें गेट वेल सून लिख रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कह रहे हैं आपके होंठ तो पहले से ही खूबसूरत हैं ये सब करवाने की कोई जरूरत नहीं थी आपको।

उर्फी जावेद के इस रूप को देखकर सब हो गए थे हैरान

याद रहे तीन दिन पहले उर्फी जावेद ने अपना अब तक सबसे हॉट अंदाज दिखाया था जिसे देखकर हर कोई हक्‍का बक्‍का रह गया था। उर्फी जावेद ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड्स 2023 के रेड कार्पेट में शिरकत करने गई थी जिसमें उन्‍होंने प्लास्टर गोल्डन टॉप को पहनकर सबको हैरान कर दिया था।

urfi-javed

प्‍लास्‍टर ब्लाउज में नजर आ रहा था ब्रेस्‍ट

स्प्लिट्सविला X4 में आखिरी बार नजर आई उर्फी जावेद गोल्डन प्लास्टर टॉप के साथ डार्क सी ग्रीन रंग की साड़ी कैरी की हुई थी। प्‍लास्‍टर ब्लाउज ऐसा था जिसमें पूरा ब्रेस्‍ट नजर आ रहा था। हालांकि वो ओरिजन नहीं प्‍लास्‍टर के ऊपर डिजाइन किया गया था।

उर्फी जावेद ने वीडियो भी किया था शेयर

उर्फी जावेद ने वो वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उनके हेल्‍पर उनके शरीर पर प्‍लास्‍टर का टॉप लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। उर्फी जावेद के इस अंदाज को देखकर कई लोगों ने ये तक कह दिया था कि आपको अपने दिमाग का इलाज करवाना चाहिए।

क्‍यों होती हैं ऐसे ड्रेसअप?

उर्फी जावेद से एक बार पूछा गया था कि आखिर ऐसे कपड़े क्‍यों पहनती हैं? इसके जवाब मेंं एक्‍ट्रेस ने कहा था कि उन्‍हें लोगोें की अटेशन लेना पसंद है, अटेंशन पाने के लिए वो सब ऐसा करत हैें। लोगों की अटेशन पाने के लिए मैं सब कुछ करूंगी।

क्‍या ऐसे अतरंगे अंदाज से उर्फी का करियर में फायदा हुआ?

इसके जवाब में उर्फी ने कहा था कि लोगों के बीच में तो मैं बहुत पॉपुलर हो गई हूं। लोग मुझे इसी वजह से पहचानते हैं। इससे नेम और फेम तो मिला लेकिन काम नहीं मिला। उन्‍होंने कहा लोग मुझे इज्‍जत नहीं करते इसलिए मेरे साथ वो काम नहीं करना चाहते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+