इस शख्स को भा गया ललित मोदी का अंदाज, सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को किया खुलेआम प्रपोज

ललित मोदी ने जिस तरह अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया उसी अंदाज में एक शख्स ने उर्फी जावेद को डेट करने की बात कही है। जिसके बाद उर्फी ने इस डेट की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई, 17 जुलाई: ललित मोदी ने फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पक दोनों के रिश्ते पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच ललित मोदी का ये अंदाज एक फैन को इतना पसंद आया कि उसने उर्फी जावेद को डेट करने की बात कही।

ललित मोदी के अंदाज से ये फैन हुआ इंप्रेस

ललित मोदी के अंदाज से ये फैन हुआ इंप्रेस

ललित मोदी ने जिस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर घोषणा की है। उससे हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर हर कोई दोनों के रिश्ते को लेकर जमकर मजाक उड़ा रहा है। लेकिन ललित मोदी का ये अंदाज देख एक यूजर इतना इंप्रेस हो गया कि, उसने उसी अंदाज में उर्फी जावेद को अपनी दिल की बात कही। इस यूजर के ट्वीट पर जब उर्फी जावेद की नजर पड़ी तो उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

उर्फी जावेद को किया इस अंदाज में प्रपोज

उर्फी जावेद को किया इस अंदाज में प्रपोज

दरअसल, अंकित के नाम के इस यूजर ने ट्विटर पर अपनी और उर्फी जावेद की तस्वीर का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस तस्वीर को पोस्ट कर इस यूजर ने ललित मोदी के पोस्ट का कैप्शन पूरी तरह कॉपी कर दिया। यूजर ने लिखा, साफ कर देना चाहता हूं कि हमने शादी नहीं कि है बस एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये भी होगा एक दिन। इस ट्वीट पर जैसे ही फैंस की नजर पड़ी तो तुरंत ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद जब उर्फी जावेद ने इस ट्वीट को देखा तो उस अपना रिएक्शन दिया।

उर्फी जावेद ने दिया ऐसा रिएक्शन

उर्फी जावेद ने दिया ऐसा रिएक्शन

उर्फी जावेद ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'नहीं ये नहीं हो सकता। ऐसा नहीं है।' इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी लगाया। जिस पर फैंस तरह-तरह के अपने रिएक्शन दे रहे हैं। तो वहीं एक यूजर ने उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि, 'ऐसी किसको मिलेगी इंडिया में। हमेशा हाफ बजट में कपड़े लेती है'।

डिलीट हुआ पोस्ट

डिलीट हुआ पोस्ट

बता दें कि, उर्फी जावेद के लिए जिस यूजर ने ये पोस्ट शेयर किया था ट्विटर से उसका पोस्ट डिलीट कर दिया गया है। अब भले ही उसका पोस्ट आप नहीं देख सकते लेकिन इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस ललित मोदी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ललित मोदी ने किया था रिश्ते का खुलासा

ललित मोदी ने किया था रिश्ते का खुलासा

गुरूवार 14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। ललित मोदी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना बेटर हाफ बताया। इसके बाद माना जा रहा है कि, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से सगाई कर ली है। हालांकि सुष्मिता सेन ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'न ही सगाई हुई है न ही शादी'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+