किवी फ्रूट के टुकड़ों से उर्फी जावेद ने कवर किया अपना बदन, भूख लगी तो उसी को खाया, वीडियो हुआ वायरल
Urfi Javed Kiwi Dress: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने इस बार कीवी फ्रूट से अपने बदन को ढकने की कोशिश की है। उनका ये ड्रेस तेजी सा वायरल हो रहा है।

Urfi Javed Kiwi Dress: सोशल मीडिया सेंसेशन और 'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोगों की मानें तो उर्फी जावेद को उनके अतरंगी फैशन सेंस के मामले में कोई टक्कर नहीं दे सकता है। उर्फी उन चीजों से बने कपड़े पहन लेती हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। दरअसल कुछ समय पहले उर्फी जावेद को दुबई पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि उर्फी के आपत्तिजनक कपड़ों के चलते उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उर्फी ने खुद बताया था कि शूट की लोकेशन की वजह से दुबई पुलिस उनसे सिर्फ बात करने के लिए शूटिंग सेट पर आई थी। इसी बीच उर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उर्फी जावेद के लेटेस्ट फोटोशूट ने उन्हें फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। नए फोटोशूट के चलते लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

उर्फी जावेद को किया जा रहा है ट्रोल
आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने यूनीक फैशन स्टाइल के जरिये लोगों का ध्यान अपनी तरफ हमेशा खींच लेती हैं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने एक नए अंदाज में खुद को कैमरे के सामने पेश किया। हालांकि लोगों ने उनके फैशन सेंस पर उन्हें ट्रोल कर दिया है। फिलहाल उर्फी जावेद का जमकर मडाक उड़ाया जा रहा है।
उर्फी ने शेयर किया बोल्ड वीडियो
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने इस बार कीवी फ्रूट से अपने बदन को ढकने की कोशिश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह कीवी फ्रूट की गोल स्लाइस काटकर, उसे धागे में पिरोकर, उसका टॉप बनाकर पहना हुआ है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक फुल लेंथ पैंट पहन रखी है। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और आंखों को आईलाइनर से हाईलाइट किया है।
उर्फी जावेद का जमकर उड़ रहा है मजाक
उर्फी जावेद के किवी टॉप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उर्फी इस वीडियो में कीवी फ्रूट का एक टुकड़ा खाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उर्फी के फैंस जहां इस बोल्ड फैशन सेंस की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग हमेशा की तरह उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

लोगों ने कहा- पैसों के लिए कुछ भी करेगी
उर्फी जावेद के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये लड़की पैसों के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ये अब एडल्ट वीडियो के लिए तैयार है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अब ये लड़की मोमो और बर्गर की भी ड्रेस पहनेगी। वहीं एक शख्स ने लिखा है- 60 रुपये में दो कीवी, ये तो सस्ता ड्रेस है।

दुबई पुलिस ने उर्फी से की थी पूछताछ
आपको बता दें कि उर्फी जावेद कुछ दिनों पहले अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए दुबई पहुंची थीं। यहां उर्फी को अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट की शूटिंग भी करनी थी, लेकिन यहां पहुंचते ही वह मुश्किलों में घिर गई थीं। उर्फी जावेद ने बताया था कि उनके सेट पर दुबई पुलिस पहुंची जरूर थी लेकिन उनके रिवीलिंग कपड़ों की वजह से नहीं। उन्होंने बताया था कि समस्या लोकेशन को लेकर थी, जहां वीडियो की शूटिंग चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications