'लीक हुई थी मेरी ऐसी फोटो', उर्फी जावेद का चौंकाने वाला खुलासा, मकान मालिक ने की ऐसी हरकत और फिर जो हुआ
Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इन सबके चलते ही उर्फी जावेद ने सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल की है बल्कि उनकी अच्छी-खासी कमाई भी होती है। फिलहाल उर्फी जावेद जल्द ही एक रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं।
रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आएंगी उर्फी जावेद
जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर नए रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' की होस्टिंग करते नजर आएंगे। इस रिएलिटी शो में 20 कंटेस्टेंट्स को जीवित रहने और ग्रैंड प्राइज जीतने के लिए एक-दूसरे को धोखा देना होगा।

12 जून 2025 से ओटीटी पर शुरू हो रहा है ये शो
ये नया रिएलिटी शो आगामी 12 जून 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो में स्ट्रीम होगा। हर गुरुवार इसका एक नया एपिसोड दिखाया जाएगा। इसी शो के 20 कंटेस्टेंट्स में एक उर्फी जावेद भी हैं। वहीं शो के प्रमोशन के दौरान ही उर्फी ने कैमरे पर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
कास्टिंग काउच को लेकर उर्फी का बड़ा खुलासा
उर्फी जावेद ने साफ कहा कि उन्होंने जो भी नेम और फेम कमाया है, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना भी किया है। उर्फी ने इंडस्ट्री में हुए कास्टिंग काउच के बारे में भी खुलकर बात की।
ऑडिशन देते समय उर्फी के साथ हुई थी ऐसी घटना
-उर्फी जावेद ने बताया कि किस तरह से इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए होने वाले ऑडिशन के दौरान उनके साथ धोखा किया गया था। उर्फी ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक डायरेक्टर ने अकेले में बुलाया था और वो काम के चक्कर में उस शख्स से मिलने भी चली गई थीं।
-उर्फी जावेद ने कहा- मैं जब उससे मिलने गई तो तो वह डायरेक्टर कमरे में अकेले बैठा था। उसने मुझसे कहा, उर्फी तुम मान लो मैं तुम्हारा लवर हूं और तुम्हें मेरे साथ इंटीमेट सीन्स देने हैं।
-उर्फी ने कहा- मैंने सबसे पहले कमरे में चारों तरफ नजर घूमाकर देखा। मुझे कमरे में कोई कैमरा नजर नहीं आया। मुझे काम चाहिए था। ऐसे में मैं उस शख्स को मना नहीं कर पाई जबकि मुझे उसे न बोलकर गाल पर एक थप्पड़ मारना चाहिए था।
'मैंने उस शख्स के साथ इंटीमेट सीन्स शूट किए'
उर्फी ने बताया- मैंने उस शख्स के साथ इंटीमेट सीन्स शूट किए और इसकी वजह से मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आया। मेरे मकान मालिक ने मुझे बके सामने गंदे शब्दों से पुकारा। लेकिन अब लोगों में उतनी हिम्मत नहीं है कि मुझे कुछ बोलें और अगर बोलते हैं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता और मैं हर चीज का सही से जवाब देती हूं।
एडल्ट साइट पर फोटो हुई लीक
उर्फी ने ये भी बताया कि एडल्ट साइट पर उनकी फोटो तक लीक हो चुकी है। ऐसे में उनके परिवार वालों से लेकर रिश्तेदारों तक ने उनसे दूरी बना ली है। उर्फी ने तो अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्फी एक पुराने वीडियो में बता चुकी हैं कि उनके पिता उन्हें काफी टॉर्चर करते थे।












Click it and Unblock the Notifications