राज कुंद्रा पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला
Uorfi Javed On Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राज कुंद्रा को आजकल लोग मास्क मैन कहकर भी पुकार रहे हैं। वहीं राज कुंद्रा अब स्टैंडअप कॉमेडियन भी बन गए हैं। उन्होंने एक स्टैंडअप कॉमेडी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने जोक्स से लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने उर्फी जावेद का भी जिक्र किया था, जिस पर एक्ट्रेस ने उन्हें जमकर लताड़ा है।
राज कुंद्रा ने उड़ाया उर्फी जावेद का मजाक
राज कुंद्रा ने अपनी स्टैंडअप कॉमेडी में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर उनका मजाक उड़ाया था। इस बात को लेकर अब उर्फी जावेद भड़क गई हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है और उनको 'पॉर्न किंग' तक कह दिया है। इतना ही नहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी उर्फी जावेद के फैंस ने राज कुंद्रा पर जमकर भड़ास निकाली है।

राज कुंद्रा पर एडल्ट फिल्में बनाने का लगा था आरोप
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को साल 2021 में एडल्ट फिल्में बनाने और इसे हॉटशॉट्स ऐप पर बेचने से जुड़े केस में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। वह 63 दिनों तक जेल में रहे थे। जब से वह जेल से बाहर आए हैं तब से उन्होंने अपना चेहरा मीडिया को कभी नहीं दिखाया है। वह हमेशा अतरेंगी मास्क पहने ही दिखाई देते हैं।
राज कुंद्रा ने शेयर किया वीडियो
राज कुंद्रा ने स्टैंडअप शो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में राज कुंद्रा कहते हैं कि उन्हें मास्क पहनने की इतनी आदत लग गई है कि जब उनके बच्चे टीवी पर किसी को मास्क में देखते हैं तो उन्हें पापा समझ लेते हैं। इसके बाद राज कुंद्रा आगे कहते हैं- अगर मुझे किसी ने प्यार दिया है न पिछले दो साल में, तो वो है पैपराजी क्योंकि 2 ही तो इनके स्टार हैं। एक मैं और एक उर्फी जावेद। दरअसल मीडिया यही देखती है कि राज कुंद्रा क्या पहनेगा और उर्फी जावेद क्या नहीं पहनेगी।
उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा
राज कुंद्रा की ये बात सुनकर ऑडियंस ने तो जमकर तालियां बजाई थीं लेकिन उर्फी जावेद को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है। राज कुंद्रा के खिलाफ उर्फी जावेद का गुस्सा फूट पड़ा है। ऐसेमें उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- दूसरों को नंगा करके पैसे कमाने वाला अब मेरे कपड़ों पर कमेंट करेगा। सॉरी नॉट सारी पॉर्न किंग। फिलहाल राज कुंद्रा ने उर्फी जावेद को इस इंस्टा स्टोरी का कोई जवाब नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications