'उन लोगों ने मुझे कुत्तों की तरह ट्रीट किया', उर्फी जावेद के साथ टीवी इंडस्ट्री में हुई ऐसी गंदी हरकत
Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस और अजीबोगरीब स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी बयानबाजी भी उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना देती है। इसी बीच उर्फी जावेद एक गंभीर स्किन की बीमारी से भी जूझ रही हैं।
उर्फी ने टीवी से शुरू किया था काम
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद ने बतौर टीवी एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। अब उर्फी टीवी पर वापस काम करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहती हैं। उर्फी के अनुसार उन्होंने टीवी की दुनिया में बहुत दर्द झेले है और ऐसे में वो इसे दोहराना नहीं चाहती हैं।

'टीवी सेट पर कुत्तों की तरह ट्रीट किया जाता है'
उर्फी जावेद ने 'बॉलीवुड बबल' से बातचीत में अपने इस दर्द के बारे में बात की है और आपबीती बताई है। उर्फी जावेद ने बताया है कि कैसे टीवी के सेट पर लोग कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं और गंदा बर्ताव भी करते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' से चर्चा में आईं उर्फी जावेद ने 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया था।
'टीवी में काम करने के दौरान हालत खराब हो गई थी'
उर्फी जावेद ने बताया है कि टीवी में काम करने के दौरान उनकी हालत खराब हो गई थी। वह काम करते हुए बुरी तरह रोने लगती थीं। उर्फी ने कहा- अगर आप लीड एक्टर नहीं हैं, तो ये बहुत मुश्किल होता है। वो आपके साथ बिल्कुल भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। कुछ सेट्स पर तो वो बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है।
'कुछ प्रोडक्शन हाउस भयानक हैं'
उर्फी ने आगे कहा- कुछ सेट पर तो लोग आपको कुत्तों की तरह ट्रीट करते हैं। कुछ प्रोडक्शन हाउस भयानक हैं। कुछ लो समय पर पेमेंट नहीं करते हैं और जब देते हैं तो आधे पैसे काट लेते हैं। टीवी में काम करते हुए मेरी हालत बहुत खराब हो गई थी। मैं वैसे भी एक साइड किरदार निभा रही थी। उन्होंने मुझे बहुत रुलाया था।
'मैं बिग बॉस में भी कभी नहीं जाऊंगी'
उर्फी जावेद ने कहा- मैं अब सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि 'बिग बॉस' में भी कभी नहीं जाऊंगी। ये बहुत ही अच्छा मौका था, जो मुझे मिला था और मुझे फायदा भी हुआ। मैं मेकर्स की आभारी हूं कि मुझे अवसर मिला क्योंकि उसके बाद सब कुछ शुरू हो गया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे दोबारा कर सकती हूं। मुझे अब इन सबसे डर लगता है।












Click it and Unblock the Notifications