सलमान खान के शूटिंग सेट पर घुसा अनजान आदमी, कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या?, फिर जो हुआ
Salman Khan News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान के शूटिंग सेट पर अवैध रूप से एक अनजान व्यक्ति ने एंट्री कर ली थी। फिलहाल पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
सलमान खान को मिल रही हैं धमकियां
आपको बता दें कि साल 2024 सलमान खान के लिए एकदम अच्छा नहीं रहा है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी जिसके चलते उनकी सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई हैं।

शूटिंग साइट पर एक अनजान आदमी घुस गया था
वहीं अब सलमान खान के शूटिंग साइट पर अवैध रूप से एक अनजान आदमी घुस गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। कहा जा रहा है कि जब उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? उस व्यक्ति तो पूछताछ के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
सलमान खान को मिल रही है Y+ कैटगरी की सुरक्षा
खबर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सलमान खान को Y+ कैटगरी की सुरक्षा दी जा रही है। वहीं गत 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता और सलमान खान के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर की सिक्योरिटी और भी टाइट कर दी गई है।
अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
हालांकि इन सबके बावजूद भी शूटिंग सेट पर अनजान आदमी का घुसना और लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। आपको बता दें कि अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 शूटरों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से सलमान खान के परिवार के साथ साथ उनके फैंस से काफी डरे हुए हैं।
सलमान खान को आए थे फिरौती वाले कॉल्स
जानकारी के अनुसार सलमान खान के साथ हुई इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। वहीं, इसके बाद उन्हें और उनके पिता सलीम खान को धमकीभरे फोन कॉल्स आए थे और कई लेटर भी भेजे गए थे। इतना ही नहीं, एक्टर को फिरौती वाले भी फोन कॉल्स आए हैं, जिसमें से एक ने उनसे 5 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।












Click it and Unblock the Notifications