Ullu App NCW Action: हाउस अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, एपिसोड हटे, एजाज खान और विभु अग्रवाल को NWC ने किया तलब
Ullu App NCW Action: उल्लू ऐप पर प्रसारित होने वाला एडल्ट रियलिटी शो हाउस अरेस्ट ने बवाल मचाया हुआ है। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई। इसमें एजाज एक लड़की से कामसूत्र पर एक प्रश्न पूछते हैं। ये सवाल सुनकर लड़की थोड़ा असहज होती है। उसने एजाज की बात टालने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो यहां नहीं रुकते और उसी लड़की से सेक्स पोजिशन्स के बारे में पूछते हैं। उसने न बोला।
इसके बाद एजाज ने बड़े ही अजीब ढंग से कहा कि तुमने कभी एक्सपेरिमेंट नहीं किया। जब लड़की मना करती है तो दूसरे लोगों को सेक्स पोजिशन सिखाने के लिए कहते हैं। जब एक कपल ऐसा करता है तो एजाज खूब खुश होते हैं। इसी पूरी क्लिप पर बवाल मचा हुआ है।

इसके बाद इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) ने संज्ञान लिया। जिसके बाद उल्लू ऐप से हाउस अरेस्ट शो के सभी एपिसोड्स को हटा दिया गया है। साथ ही आयोग ने ऐप के CEO विभु अग्रवाल और एजाज खान को समन भेजा है। जिसमें 9 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है। एजाज खान के शो की क्लिप को देखने के बाद शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, ये मुद्दा मैंने स्टैंडिंग कमेटी में भी उठाया है। Ullu और Alt Balaji जैसे ऐप जो अश्लील कंटेंट दिखाते हैं। वो I&B मंत्रालय की बैन लिस्ट से कैसे बच गए? अब भी मैं उनके जवाब का इंतज़ार कर रही हूं।
बता दें, 25 दिसंबर 2018 को विभु अग्रवाल ने अपने प्लेटफॉर्म उल्लू की शुरुआत की। उल्लू ऐप पर पहला शो हालाला रिलीज हुआ। इसके बाद धीरे धीरे इस ऐप पर एडल्ट कटेंट की शुरुआत होनी शुरू हो गई। उल्लू ऐप की शोज को जब ठीक-ठीक दर्शकों का रिस्पॉन्स मिलना शुरू हुआ, तो कोविड के दौरान कविता भाभी नाम का शो रिलीज किया। जिसने उसकी व्यूअरशिप को नए रिकॉर्ड पर पहुंचा दिया। इसके बाद शो उल्लू ऐप पर "रेड लाइट", "पेंटर बाबू", "दिल संभाल जा जरा", "कस्तूरी", "बदन", "रात बाकी है" जैसी सीरीज रिलीज हुईं।












Click it and Unblock the Notifications