Ulajh Teaser: 'गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है', जाह्नवी कपूर की 'उलझ' का दमदार टीजर रिलीज
Ulajh Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'उलझ' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
जाह्नवी कपूर की 'उलझ' का टीजर रिलीज
सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक आईएफएस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी है। फिल्म 'उलझ' के टीजर की शुरुआत सुहाना उर्फ जाह्नवी कपूर के जॉगिंग से होती है। जाह्नवी विदेशी ऑफिसर्स के साथ बातचीत करती नजर आती हैं।

टीजर में जाह्नवी कपूर का वॉयस ओवर
इस दौरान एक वॉयस ओवर सुनाई देता है- 'सुहाना, क्या तुम सच में सोचती हो कि तुमने जो कुछ भी किया वह तुम्हारे देश के लिए था? धोखा, वफा तो महज शब्द हैं जिनमें हम जैसे लोग फंस जाते हैं। ये राष्ट्र, सीमाएं तो रेत पर खींची गई लाईनें हैं। वह किसी लायक नहीं हैं।
'गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है'
फिल्म 'उलझ' का टीजर जाह्नवी कपूर के वॉयसओवर के साथ दिखाई दे रहा है। जाह्नवी कहती हैं- गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है, या तो देकर या लेकर। टीजर में जाह्नवी कपूर को जासूसी करते देखा जा सकता है जो अलग-अलग फाइलें खंगालती नजर आती हैं। इसके साथ-साथ वह एक्शन अवतार में भी दिखाई देती हैं।
5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
'उलझ' में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं टीजर में अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म को सुधांशु सरिया और परवेज शेख ने लिखा है। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म आगामी 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोगों को फिल्म का टीजर खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications