'इज्जत धरी-धरी की रह गई' उदित नारायण ने फिर किया फीमेल फैन को लिप किस, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
Udit Narayan Kissing Female Fan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सिंगर फीमेल फैन को किस करते हुए नजर आए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। अब एक बार फिर उदित नारायण का महिला फैन को किस करते हुए वीडियो सामने आया।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उदित नारायण के साथ फीमेल फैन सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर पहुंची। इसके बाद फैन ने सिंगर के गाल पर किस किया तो उदित नारायण ने बिना देरी किए उसके लिप पर किस कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर को फैंस ने 'घटिया आदमी' बता दिया।

ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'
हालांकि ये विवाद अब तक थमा नहीं कि उदित नारायण का एक और किस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेज पर कई सारी महिलाएं आती हैं और उदित नारायण के साथ सेल्फी लेती हैं। वीडियो में उदित नीचे झुककर दो महिला फैंस को किस करते हैं। एक के हाल पर किस किया तो दूसरी के होठों पर किस कर डाला। अब सिंगर का ये वीडियो देख फैंस भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
उदित नारायण का ये वीडियो देख फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सिंगर की हरकतें शुरू से ही ठीक नहीं रही हैं।' एक ने लिखा, 'इनकी कोई इज्जत नहीं है क्या।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अभी तक मैं इन्हें काफी पसंद करता था लेकिन जैसी हरकतें हैं वो सच में वाहियात हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इनके खिलाफ शिकायत दर्ज होनी चाहिए ये ऐसे कैसे बिना इजाजत के किस कर सकते हैं।'
फैंस उदित नारायण के इस तरह के पुराने वीडियो ढूंढकर निकाल रहे हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मशहूर गायिका अलका याग्निक और श्रेया घोषाल के गाल पर किस करते हुए नजर आए। खैर रिपोर्ट्स की मानें तो उदित की दोनों गायिका से काफी अच्छी दोस्ती है और वह उनके साथ कई सारे गाने भी गा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications