क्रिसन परेरा को ड्रग्स के मामले में फंसाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, शारजाह की जेल में बंद हैं एक्ट्रेस

Chrisann Pereira: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस क्रिसन परेरा को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया था। क्रिसन परेरा के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी क्रिसन को फंसाया गया है।

chrisann pereiera

Chrisann Pereira: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को ड्रग-स्मगलिंग केस में फंसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एक्ट्रेस क्रिसन परेरा यूएई के शारजाह की जेल में हैं। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स ने क्रिसन परेरा को जेल में डालने के लिए उस पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगाया था। आरोपियों में से एक की पहचान मुंबई के बोरीवली निवासी एंथनी पॉल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
इसके अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के रहने वाले राजेश बभोटे उर्फ रवि को भी गिरफ्तार किया है। रवि पर आरोप है कि उसने बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसन परेरा को विदेशी वेब सीरीज में काम देने के लिए दुबई भेजने का पूरा इंतजाम किा था। सिर्फ इतना ही नहीं रवि ने ही क्रिसन परेरा को एक ट्राफी दी थी जिसमें ड्रग्स छिपाकर यूएई भेजा जा रहा था। क्रिन परेरा को इस मामले में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि ड्रग्स के साथ पकड़े जाने के कारण वह फिलहाल शारजाह की जेल में बंद हैं।

शारजाह जेल में बंद हैं क्रिसन परेरा
बॉलीवुड फिल्में जैसे 'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस क्रिसन परेरा को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया था। क्रिसन परेरा के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी क्रिसन को फंसाया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों से ये पता चला है कि पॉल नामक एक शख्स ने क्रिसन की मां प्रमिला परेरा के खिलाफ बदले की भावना रखते हुए क्रिसन को फंसाने की योजना बनाई थी।

पॉल ने ट्रॉफी में छिपाया ड्रग्स
पॉल ने अपने सहयोगी रवि के साथ मिलकर एक इंटरनेशनल वेब सीरीज के लिए कथित ऑडिशन के लिए क्रिसन परेरा को संयुक्त अरब अमीरात भेजने की साजिश रची थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट पर जाने के दौरान उन्हें वह ट्रॉफी सौंपी गई थी जिसमें उन्होंने ड्रग्स छिपा रखा था। अधिकारियों ने ये भी बताया कि पॉल इससे पहले भी चार अन्य लोगों को इसी तरह से फंसा चुका है।

प्रमिला ने पॉल का किया था सरेआम अपमान
आपको बता दें कि पॉल मुंबई के मलाड और बोरीवली इलाकों में बेकरी चलाता है। पॉल की एक बहन उसी बिल्डिंग में रहती है, जहां क्रिसन की मां प्रमिला भी रहती हैं। साल 2020 में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान, पॉल अपनी बहन को देखने उस बिल्डिंग में गया था। उस समय प्रमिला का पालतू कुत्ता उस पर अचानक ही भौंकने लगा था और झपटने की कोशिश भी की थी। वहीं पॉल ने खुद को बचाने के लिए कुत्ते को मारने के लिए लॉबी में रखी एक कुर्सी उठा ली। ये देखकर प्रमिला को गुस्सा आ गया और उसने बिल्डिंग के कई अन्य लोगों के सामने पॉल का जमकर अपमान किया था। इस घटना का बदला लेने के लिए ही पॉल ने प्रमिला की बेटी क्रिसन परेरा को झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई थी।

प्रमिला से बदला लेना चाहता था पॉल
ये सब तब शुरू हुआ जब प्रमिला को रियल एस्टेट से जुड़े काम के बारे में उनके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस मिला था। प्रमिला ने नंबर पर संपर्क किया और रवि ने उनका फोन उठाया। उन्होंने प्रमिला को अपने ऑफिस में मिलने के लिए कहा। मुलाकात के दौरान, रवि ने प्रमिला से उसके परिवार के बारे में पूछा और मां ने अपनी बेटी के फिल्मों में काम करने के बारे में बताया। रवि ने तब उसे बताया कि वह 'टैलेंट पूल' नाम की एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी का मालिक है और उसने दावा किया कि वह एक इंटरनेशनल वेब शो के लिए एक अच्छे एक्ट्रेस की तलाश कर रहा है।

क्रिसन को भेजा जा रहा था दुबई
इसके बाद प्रमिला ने ही अपने बेटी क्रिसन परेरा को रवि से मिलवाया था। इंडिया में कुछ मुलाकातों के बाद क्रिसन को दुबई में वेब सीरीज के लिए ऑडिशन देने की बात कही गई थी। क्रिसन के परिवार के अनुसार रवि ने ही एक्‍ट्रेस के दुबई आने-जाने और वहां रहने की पूरी बुकिंग की थी। रवि ही क्रिसन को दुबई पहुंचने के सारे डायरेक्शन दे रहा था। क्रिसन की मां ने बताया कि गत 1 अप्रैल 2023 को दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले, रवि ने क्रिसन को एक ट्रॉफी दी थी और कहा था कि ये वेब सीरीज के स्क्रिप्ट का हिस्सा है। एयरपोर्ट पर जब क्रिसन को अध‍िकारियों ने पकड़ा, तो इसी ट्रॉफी में से ड्रग्‍स बरामद किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+