Twinkle Khanna की बेटी सांवली, तो बेटा का रंग है साफ, एक्ट्रेस ने रंगभेद पर दिया करारा जवाब
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल के दो बच्चे हैं, एक बेटा, जिसका नाम अरव है, और एक बेटी, जिसका नाम नितारा है। हाल ही में एक बातचीत में, एक्ट्रेस ने बताया कि अक्सर उनके बच्चों के रंग के बारे में तुलना की जाती है।
Twinkle Khanna: ट्वविंकल खन्ना ने रंगभेद पर की बात
हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने रूढ़िवादी सोच पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे बेटे और बेटी के रंग की तुलना की जाती है। एक्ट्रेस ने FICCI FLO के साथ बातचीत में कहा, "मैंने अपनी पहली संतान के साथ बहुत कुछ सीखा, और मुझे लगता है कि आपकी पहली संतान ही उस मैनुअल की तरह होती है। मेरी दूसरी संतान के साथ, जो मैंने महसूस किया, वह यह था कि मुझे लगता था कि वह एक सामान्य भारतीय लड़की की तरह दिखती है और हमेशा उसके और उसके भाई के रंग के बारे में तुलना होती थी।हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं।"

Twinkle Khanna: बच्चों के रंग की होती है तुलना
ट्विंकल ने आगे कहा, "ये सब देखकर मैंने तय किया कि मैं उसे यह विश्वास दिलाऊंगी कि वह बिल्कुल अद्भुत है, भले ही उसकी यूनिब्रो हो, मैंने उसे यह बताया कि देखो तुम हमेशा से बहुत सुंदर हो, बिल्कुल फ्रिदा कालो की तरह और वह जैसी अद्भुत थीं, वैसे ही तुम भी हो। अगर उसकी त्वचा ब्राउन है, तो मैंने उसे बताया कि उसकी त्वचा सुनहरी है।"
Twinkle Khanna: बेटी नीता को अपनी स्किन पर है गर्व
ट्विंकल ने उस पल को भी याद किया जब नितारा ने एक बीच आउटिंग के दौरान अपने रंग को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाया। ट्विंकल ने कहा, "एक दिन वह अपने भाई के साथ बैठी थी और हम बीच पर जा रहे थे और वह सनब्लॉक लगा रहा था। उसने कहा, 'मुझे इतना सनब्लॉक लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरी त्वचा तुम्हारी से बेहतर है।' और उसने कहा, 'सफेद टी-शर्ट गंदा हो जाती है लेकिन ब्राउन टी-शर्ट गंदी नहीं होती। तुम उसे देख नहीं सकते हो, तो मैं बेहतर हूं।' तो मुझे लगा कि यह एक जीत थी।"
Twinkle Khanna: 2001 में हुई थी अक्षय-ट्विकंल की शादी
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को दो दशकों से अधिक का समय हो चुका है। दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय और ट्विंकल ने 15 सितंबर 2002 को अपने बेटे अरव का स्वागत किया। इस जोड़े ने दूसरी बार माता-पिता बनने का अनुभव 25 सितंबर 2012 को अपनी बेटी नितारा के जन्म के साथ किया।
ये भी पढ़ें: Twinkle Khanna पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, ट्विंकल ने पॉलीथिन बैग से की थी पुरुषों की तुलना, फिर जो हुआ......












Click it and Unblock the Notifications