Twinkle Khanna पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, ट्विंकल ने पॉलीथिन बैग से की थी पुरुषों की तुलना, फिर जो हुआ......
Kangana Ranaut On Twinkle Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और ट्विंकल खन्ना इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कंगना रनौत हाल ही में ट्विंकल खन्ना पर जमकर बरसी हैं। कंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना को उनके एक पुराने बयान के कारण अपने निशाने पर ले लिया है।
कंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना को बनाया निशाना
आपको बता दें कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत पिछले कुछ समय से किसी भी मुद्दे या किसी भी सेलेब्रिटी पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वहीं इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने ट्विंकल खन्ना को उनके उस बयान के लिए खरी-खोटी सुनाई है जिसमें उन्होंने पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से की थी।

ट्विंकल खन्ना ने पुरुषों को कहा पॉलिथीन बैग
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विंकल खन्ना का एक पुराना वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना ने पुरुषों की तुलना पॉलिथीन बैग से की है। इस वीडियो को देखने के बाद ही कंगना रनौत उन पर बरस पड़ीं और उन्हें 'नेपो किड' कहते हुए खरी खोटी सुनाई है।
कंगना रनौत ने ट्विंकल खन्ना पर निकाला गुस्सा
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- आखिर ये विशेषाधिकार प्राप्त लोग क्या हैं, जो अपने मर्दों को पॉलिथीन बैग कहते हैं। क्या ये कूल दिखने की कोशिश कर रहे हैं? चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए नेपो किड्स को सोने की थाली में फिल्मी करियर दिया गया, लेकिन वो इसके साथ न्याय नहीं कर सके। कम से कम वो मातृत्व की निस्वार्थता में ही कुछ खुशी और पूर्णता तलाश लेते। लेकिन ये भी उनके लिए एक अभिशाप की तरह है। वो सच में क्या बनना चाहते हैं? सब्जियां? क्या ये फेमिनिज्म है?
ट्विंकल खन्ना के पुराने इंटरव्यू ने मचाया बवाल
आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना से पूछा गया था कि उन्हें कैसे एहसास हुआ कि वह एक फेमिनिस्ट हैं। इसका ट्विंकल खन्ना ने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ये उनकी मां डिंपल कपाड़िया की वजह से था। उन्होंने ट्विंकल को बड़े होने के दौरान सिखाया कि महिलाओं को पुरुषों की जरूरत नहीं है।
ट्विंकल खन्ना ने पुरुषों को लेकर कही थी ऐसी बात
ट्विंकल खन्ना ने कहा था- हमने कभी भी फेमिनिज्म या बराबरी या फिर किसी भी चीज के बारे में कभी नहीं बोला। लेकिन ये बिल्कुल क्लियर था कि किसी महिला को किसी पुरुष की कोई जरूरत नहीं थी। एक पुरुष का होना बहुत अच्छा होगा, जैसे आपके पास एक अच्छा हैंडबैग है। पर, अगर आपके पास एक प्लास्टिक बैग भी हो तो भी ये चलेगा। इसलिए मैं उस धारणा के साथ बड़ी हुई और लंबे समय तक मुझे लगा कि जीवन में पुरुषों का कोई खास इस्तेमाल नहीं है।
'महिलाओं से ज्यादा कमजोर होते हैं पुरुष'
उस इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने ये भी कहा था कि महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा कमजोर होते हैं। वह महिलाओं से 10-15 साल पहले ही मर जाते हैं। जानकारी के अनुसार ट्विंकल, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं, जो एक समय पर बॉलीवुड में बतौर हीरोइन काम कर चुकी हैं। ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में वह राइटर और इंटीरियर डिजाइनर बन गईं।
-
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications