इस खतरनाक बीमारी से ग्रसित हैं Twinkle Khanna, सोशल मीडिया पर खुद खोला राज लेकिन...

नई दिल्ली, 20 फरवरी। अक्सर अपनी पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री और एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विवंकल खन्ना फिर अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी एक बीमारी के बारे में भी लोगों को बताया है, जिसे देखने और पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त ढंग से मजे ले रहे हैं। दरअसल ट्विंवकल ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो कपड़े नापने वाले इंचीटेप के साथ नजर आ रही हैं।

'दो बार मापें और एक बार काटें'

'दो बार मापें और एक बार काटें'

इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है कि 'वे कहते हैं कि दो बार मापें और एक बार काटें। मैं ऐसा तब करती हूं जब मैं लिख रही होती हूं लेकिन मैं चाहती हूं कि जब मैं बोलूं तो मैं इसे कर सकूं लेकिन उफ्फ हर बार मैं ऐसा ना कर पाने के कारण मुसीबत में पड़ जाती हूं। सोच समझकर न बोलने की बीमारी के कारण कई बार मुसीबत में फंसी हूं, जोकि बेहद शर्मनाक है, #FootInTheMouth'

ट्विवंकल अपनी पोस्ट के कारण कई बार ट्रोल हो चुकी हैं

ट्विवंकल अपनी पोस्ट के कारण कई बार ट्रोल हो चुकी हैं

ट्विवंकल की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे लेने लगे हैं। कुछ लोगों ने तो ट्विवंकल की कई पोस्टों का भी जिक्र कर दिया है। आपको बता दें कि कई ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली ट्विवंकल अपनी पोस्ट के कारण कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।

बिना सोचे समझे वाली बीमारी...

यहां तक कि जब अक्षय कुमार ने लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था तो उन्होंने भी उनकी पत्नी की पोस्ट का जिक्र कर दिया था।इसलिए आज जब ट्विवंकल ने बिना सोचे समझे वाली बीमारी की बात की है तो लोगों को मौका मिल गया है मजे लेने का।

साफगोई से बोलने की आदत है....

साफगोई से बोलने की आदत है....

हालांकि कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है कि 'ये कोई बीमारी नहीं बल्कि साफगोई से बोलने की आदत है', 'कम से आप उन लोगों में तो शामिल नहीं हैं ना, जो कि दिखावा करते हैं।' तो किसी ने लिखा है कि' ये कोई बीमारी नहीं है इसलिए हम नहीं सुधरेंगे और हम बेबाकी से अपनी बात कहते रहेंगे।'

उनकी उम्र whiskey की तरह बढ़ रही है

आपको बता दें कि इससे पहले ट्विवंकल ने अपनी पोस्ट में पति अक्षय कुमार की एक फोटो को शेयर करते हुए उन्हें अपना माल बता दिया था और कहा था कि उनकी उम्र whiskey की तरह बढ़ रही है,जैसे शराब पुरानी होने पर नशा होता है वैसा ही हाल अक्षय कुमार का भी है। वो भी पोस्ट काफी वायरल हुई थी और लोगों ने उस पर भी जमकर मजे लिए थे।

बॉलीवुड के हॉट कप्लस में से एक

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विवंकल दोनों बॉलीवुड के हॉट कप्लस में से एक हैं, दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों से दूर ही दिखाई देते हैं लेकिन एक-दूसरे को हमेशा चियर करते दिखाई देते हैं। दोनों की शादी को हाल ही में 21 बरस पूरे हुए हैं, दोनों को शादी से दो बच्चे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म का पहला लुक सामने आ चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+