'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने की शादी, लाल जोड़े में निकाह की तस्वीरें वायरल

जयपुर, 24 अक्टूबर: टेलीविजन का सबसे फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' में सिम्मी का रोल करने वाली टीवी एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा ने 23 अक्टूबर (शनिवार ) को पारंपरिक तरीके से निकाह कर लिया। शिरीन मिर्जा ने जयपुर में अपने मंगेतर बिजनेसमैन हसन सरताज के साथ निकाह पढ़ा। इस दौरान उनकी शादी में दिव्यांका त्रिपाठी, एली गोनी सहित कई लोगों ने शिरकत की। वहीं अब शिरीन मिर्जा की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनको देखकर उनकेफैंस काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।

ब्वॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ नया सफर

ब्वॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ नया सफर

'ये है मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने जयपुर में अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड हसन सरताज के साथ धूमधाम से निकाह किया। सोशल मीडिया पर शिरीन और हसन की शादी की फोटो जमकर वायरल हो रही है। फोटोज में नया कपल एक दम खुश नजर आ रहा हैं। इधर, उनकी शादी में सह-कलाकार दिव्यंका त्रिपाठी, एली गोनी और कृष्णा मुखर्जी ने भी हिस्सा लिया, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की।

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

तस्वीरों में आप देख सकते है कि दुल्हन शिरीन मिर्जा ने पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना हुआ है, इसी के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। शिरीन दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी, जबकि दूल्हे हसन सरताज ने बेज-गोल्डन पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है। साथ में पगड़ी पहने हुए दिखाई दिए। ये निकाह ट्रेडिशनल मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ पूरा हुआ। इस शादी में दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त सहित सीरियल के कई कलाकार मौजूद रहे।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की फोटो

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की फोटो

इधर, शादी समारोह से हिस्सा ले रही टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी कई फोटो शेयर की है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांका अपने पति विवेक दाहिया के साथ शादी में शामिल हुई थी। दिव्यांका ने शादी में डार्क पिंक कलर की साड़ी और हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी। आपको बता दें कि शिरीन-दिव्यांका काफी अच्छी दोस्त हैं। ये है मोहब्बतें में साथ काम करने के दौरान काफी करीब हो गई।

 2 अगस्त को हुई थी सगाई

2 अगस्त को हुई थी सगाई

वहीं इससे पहले 2 अगस्त को अपने जन्मदिन पर शिरीन ने हसन से सगाई की थी। इस कपल ने अपने परिवार के लोगों की मौजूदगी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। इसी के साथ अंगूठी दिखाते हुए फोटो भी शेयर की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+