विभूति नारायण से सक्सेना जी तक, कितने पढ़े लिखे हैं 'भाबी जी घर पर हैं' के कलाकार
विभूति नारायण से सक्सेना जी तक,
मुंबई, 22 दिसंबर: बीते कुछ सालों से टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरियल्स की बात की जाए तो 'भाबीजी घर पर हैं' भी इनमें से एक है। ये टीवी शो घर -घर की पसंद बन चुका है। शो के किरदारों को भी खूब पसंद किया जाता है। चाहें वो विभूति नारायण हों या अंगूरी भाभी। शो में तो ये कलाकार कॉमेडी के लिए उल्टे सीधे काम करते दिखते हैं लेकिन असल जिंदगी में ये स्टार्स काफी पढ़े लिखे हैं। आइए जानते हैं कि शो के कलाकार कितने पढ़े लिखे हैं।

आसिफ शेख यानी विभूति नारायण मिश्रा
भाबीजी घर पर हैं में विभूति नारायण का किरदार खूब मशहूर है। इस किरदार को आसिफ शेख निभाते हैं। आसिफ शेख कई फिल्मों-धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और अपनी अच्छी पहचान रखते हैं। आसिफ काफी पढ़े लिखे भी हैं। उनके पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है।

रोहिताश्व गौड़ ने की है अर्थशास्त्र की पढ़ाई
रोहिताश्व गौड़ इस शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाते हैं। उनका 'मेरे बेटे' कहना दर्शकों को खूब भाता है। रोहताश कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर चुके हैं। उनकी पढ़ाई की बात की जाए तो वो कालका कॉलेज, हरियाणा से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स हैं।

दारोगा हप्पू सिंह
योगेश त्रिपाठी भाबीजी घर पर हैं शो में हप्पू सिंह का किरदार करते हैं। जो कि एकदम भ्रष्ट है और हर काम के लिए रिश्वत मांगता हैं। वहीं योगेश इस किरदार के उलट काफी पढ़े लिखे हैं। उन्होंने मैथमेटिक्स में बीएससी किया हुआ है।

अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे
भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे एक बेहद भोली महिला का किरदार निभाती हैं। जिसको कोई भी कुछ भी पट्टी पढ़ा देता हैं लेकिन निजी जिंदगी में वो इसके एकदम उलट है। उन्होंने काफी पढ़ाई है। शुभांगी अत्रे मार्केटिंग और एचआर में एमबीए हैं।

सानंद वर्मा (सक्सेना जी)
भाबीजी घर पर हैं में पगलेट अनोखे लाल सक्सेना यानी सानंद वर्मा पागलों के काम करते हैं। सीरियल में पिटने के बाद उनका 'आई लाइक इट' कहना काफी फेमस हुआ है। शो में पगलेट बने सानंद वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

6 साल से चल रहा है शो
भाबीजी घर पर हैं, शो की शुरुआत मार्च, 2015 को हुई थी। पिछले 6 सालों से ये शो दर्शकों को पसंद रहा है। शो की कास्ट में कुछ बदलाव भी हुए हैं लेकिन फिर भी शो की लोकप्रियता बनी हुई है। भाबीजी घर पर हैं ने हाल ही में 1700 एपिसोड पूरे किए हैं, जो बड़ी कामयाबी है।












Click it and Unblock the Notifications