लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड की दुल्हनिया बनने जा रही टीवी की 'नागिन', जानें कौन हैं सुमित सूरी?
Surbhi Jyoti Wedding: नागिन और कुबूल है की जोया फारूकी बनकर टेलीविजन की दुनिया में धूम मचाने वाली सुरभि ज्योति सुमित सूरी से शादी करने जा रही हैं। एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी की रस्में शुरू हो गई हैं। उनकी हल्दी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें कपल और उनके करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
एक फोटो में सुरभि और सुमित को उनके चाहने वालों ने घेर रखा है और उन पर फूल बरसा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सुरभि ढोल की थाप पर खुशी से नाच रही हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने की खुशी उनके हाव-भावों में साफ झलक रही है।

जिम कॉर्बेट में हो रही शादी
इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए नैनीताल के जिम कॉर्बेट को चुना है। सुरभि सोशल मीडिया पर अपनी शादी के बारे में अपडेट शेयर कर रही हैं और फैंस को समारोह की हर छोटी-बड़ी जानकारी से जोड़े हुए हैं।
सुरभि ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए सिर्फ कुछ खास मेहमानों को ही इनवाइट किया है। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें इंटिमेट सेरेमनी का माहौल दिखाया गया है।
सुमित के साथ इस नए चैप्टर की शुरुआत करते हुए एक्ट्रेस की एक्साइटमेंट साफतौर पर झलक रही है। 28 अक्टूबर को सुरभि ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की अनाउंसमेंट की थी। बता दें कि सुरभि कई सालों से एक्टर सुमित सूरी को डेट कर रही हैं।
अब इतने टाइम तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार सुरभि और सुमित ने शादी करने का फैसला लिया है। सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ के तो खूब चर्चे होते हैं मगर एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना ही पसंद करती हैं।
सुमित सूरी कौन?
बताते चलें कि सुरभि के होने वाले पति सुमित सूरी जाने माने एक्टर हैं। कई सारे टीवी एड्स में वे नजर आ चुके हैं। सुमित ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म वॉर्निंग से की थी। इसके अलावा वो बबलू हैप्पी है, वॉर्निंग 3डी और व्हाट द फिश जैसी कुछ फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications