Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, नया साल 'कोमोलिका' के लिए बना मुसीबत

Urvashi Dholakia Health: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और कसौटी जिंदगी से घर घर पहचान बनाने वाली उर्वशी ढोलकिया के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अस्पताल से फोटो शेयर की है। जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आईं।

दरअसल, उर्वशी ढोलकिया के बड़े बेटे क्षितिज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने एक्ट्रेस की अस्पताल से फोटो शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, उर्वशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उर्वशी ढोलकिया की इस तस्वीर को देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है।

Urvashi Dholakia

खबरों के मुताबिक, उर्वशी को अपनी गर्दन में ट्यूमर का पता चला था। जिसकी वजह से उन्होंने अब सर्जरी कराई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी गर्दन पर पट्टी लगाकर डॉक्टरों ने कवर किया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अगले 15 से 20 दिनों में उनको डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है। खैर उर्वशी ढोलकिया के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

बता दें कि, उर्वशी ढोलकिया वैसे को अब तक कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें कसौटी जिंदगी से काफी फेम मिला था। इस सीरियल में उन्होंने 'कोमोलिका' का नेगेटिव रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में उर्वशी ढोलकिया को छोटे पर्दे के मशहूर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा के 11वें सीजन में देखा गया। 'पुष्पा इंपॉसिबल' में उन्हें एक पॉजिटिव किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस कई बड़े शो में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+