टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक इस खास व्यक्ति को कर रही हैं डेट, ऐसे शुरू हुआ था रिलेशनशिप

पलक तिवारी इन दिनों जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' में काम कर रहे एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं।

मुंबई, 23 जूनः टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह न सिर्फ अच्छा डांस करती हैं बल्कि अपनी मां की तरह ही दिखने में भी बहुत खूबसूरत हैं। इतनी कम उम्र में ही पलक के चाहने वालों की गिनती काफी ज्यादा है। वैसे पलक तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब तक उनके म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों को लेकर ही अपडेट्स आते रहते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। खबर थी कि पलक तिवारी बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही थीं। ऐसी खबर इसलिए फैल रही थी क्योंकि दोनों को अक्सर मुंबई के कई रेस्तरां में साथ में डिनर या लंच करते हुए देखा गया है। लेकिन आपको बता दें कि वह इब्राहिम अली खान को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं। फिलहाल पलक के किसी और के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं।

इस खास शख्स को कर रही हैं डेट

इस खास शख्स को कर रही हैं डेट

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पलक इन दिनों जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' में काम कर रहे एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में वेदांग रैना के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पलक और वेदांग एक ही टैलेंट एजेंसी से हैं। दोनों टैलेंट एजेंसी द्वारा ऑर्गेनाइज किए गए एक पार्टी में मिले थे। वहां मिलने के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। उसके कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

2 साल से चल रहा है रिलेशनशिप

2 साल से चल रहा है रिलेशनशिप

खबर है कि वेदांग और पलक पिछले 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों अपने रिलेशनशिप को फिलहाल पब्लिक से दूर रखना चाहते हैं। दोनों अभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। दोनों नहीं चाहते कि उनकी पर्सनल लाइफ की कोई भी परेशानी उनके प्रोफेशनल लाइफ पर पड़े।

मां श्वेता तिवारी को भी है खबर

मां श्वेता तिवारी को भी है खबर

खबर है कि पलक की इस डेटिंग के बारे में उनकी मां श्वेता तिवारी को भी पता है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। वह बस इतना चाहती हैं कि उनकी बेटी अपनी पर्नल लाइफ के साथ साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ का भी पूरा खअयाल रखे ताकि अपने फिल्मी करियर में वह आगे बढ़ सके।

इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पल

इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी पल

इस पूरे मामले में पलक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल पलक अपनी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर व्यस्त हैं। आपको बता दें कि पलक जल्द ही फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरबाज खान और तनिषा मुखर्जी भी नजर आएंगी। फिल्म का काम पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पाई है। इसके अलावा पलक कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+