'एक काम करो नाक की सर्जरी करवा लो, इससे...', महज 20 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को मिली ये सलाह
मुंबई, 09 अक्टूबर: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बड़ा खुलासा किया है। रक्षंदा खान को आपने टीवी के फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, जस्सी जैसी कोई नहीं, नागिन में देखा होगा। रक्षंदा खान टीवी इंडस्ट्री में करीब 20 साल से ज्यादा वक्त से काम कर रही हैं। और छोटे पर्दे की बड़े एक्ट्रेस में उनका नाम शुमार हैं। वहीं अब उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनको अपने करियर के लिए नाक की सर्जरी करवाने की सलाह दी गई थी।

एक्ट्रेस को प्लास्टिक सर्जरी के लिए बोला
एक्ट्रेस रक्षंदा खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें बचपन में नाक में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी नाक का बैलेंस बिगड़ गया था, इस परेशानी के चलते उनको कई साल तक दिक्कत का सामना करना पड़ा। रक्षंदा ने बताया कि कुछ फोटोग्राफरों ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपनी नाक ठीक करने की सलाह दी थी और यहां तक कि वो सर्जरी करवाने के बारे में भी सोच रही थीं।

'नाक की सर्जरी करवा लो, बड़ा अच्छा करियर होगा'
एक वेब पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि जब से मैंने मॉडलिंग शुरू की है, तब से मेरी नाक ने मुझे सालों तक परेशान किया है। जब मैं 2 साल का थी, तब मैं गिर गई थी और इससे मेरी नाक का संतुलन बिगड़ गया था। जब मैं 20 साल की हुई को कुछ फोटोग्राफर्स ने मुझसे कहा था, 'एक काम करो नाक की सर्जरी करवा लो बड़ा अच्छा करियर होगा' नहीं तो इससे साथ बहुत मुश्किल सामने आएगी।

'मुझे यह पसंद, मैंने इसी के साथ आगे बढ़ने की ठानी'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि हालांकि एक बार मैंने इसके बारे में सोचा भी था, फिर विचार आया कि कौन सर्जरी करवाएगा, दो हफ्ते प्लास्टिक लगा कर नाक पर बैठेगा। मुझे अपनी नाक पसंद है! आखिरकार, फिर मैं एक ऐसे प्वाइंट पर आ गई, जहां मैंने इसके साथ आगे बढ़ने की ठान ली। इसी के साथ रक्षंदा खान ने बढ़ती उम्र पर भी अपना नजरिया बताते हुए कहा कि मैं कैसी दिखती हूं उससे खुश हूं।

'हर चीज अगर आप एक सीमा में करते हैं'
इसी के साथ एक्ट्रेस ने खुद से प्यार करने को लेकर कहा कि फेयरनेस क्रीम, एंटी-एजिंग क्रीम, लिफ्टिंग क्रीम और फिलर्स, ठीक है भाई लेकिन हर चीज अगर आप एक सीमा में करते हैं। आपको बता दें कि 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से फेमस हुई एक्ट्रेस टेलीविजन शो 'तेरे बिना जिया जाए ना' के साथ एक बार फिर से आ चुकी हैं। इस शो में रक्षंदा नेगेटिव रोल प्ले किया है। यह एक राजकुमार और एक आम लड़की की लव स्टोरी है। इसमें लीनेश मोटो, अंजलि तत्रारी और अविनेश रेखी लीड रोल में हैं।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications