निया शर्मा ने साइकिल पर किया गजब का स्टंट, वीडियो देख फैंस बोले- कमाल हो आप

मुंबई, 18 दिसंबर: साइकिलिंग करना हेल्थ और फीट रहने का सबसे अच्छा जरिया माना जाता है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटी भी साइकिल राइडिंग पर काफी फोकस करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली निया शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनको अलग ही अंदाज में साइकिल चलाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को खुद निया ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 निया शर्मा का साइकिलिंग पर फोकस

निया शर्मा का साइकिलिंग पर फोकस

हर दिन थोड़ी एक्सरसाइज करना काफी जरूरी है, क्योंकि यह आपको फिट रहने में मदद करता है। हालांकि फिट रहने के लिए कई ऑप्शन है, जिसमें योग, जिम, पैदल चलना और साइकिल चलाना शामिल हैं। लेकिन इन दिनों टीवी की सनसनी निया शर्मा साइकिलिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है, तभी तो उनका एक और साइकिल चलाते वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

साइकिलिंग में काफी एक्सपर्ट हैं Nia

साइकिलिंग में काफी एक्सपर्ट हैं Nia

वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा ने पिंक कैप के साथ पिंक जैकेट पहना है और ब्लैक कलर के शॉर्ट्स डाले हुए हैं। व्हाइट शूज के साथ एक डार्क पिंक कलर का बैग पैक भी लिया हुआ है। और बड़े ही मस्त अंदाज में साइकलिंग कर रही हैं। निया अपने दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रही हैं। साथ ही जीभ निकालकर फनी भी लग रही है। इस वीडियो में जो सबसे खास वो यह है कि निया ने साइकिल के हैंडल को नहीं पकड़ा है, जिससे साफ पता लगता है कि वो साइकिलिंग में काफी एक्सपर्ट हैं।

 ठंडी हवा और कोहरे के बीच निया की साइकिलिंग

ठंडी हवा और कोहरे के बीच निया की साइकिलिंग

निया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुंबई में शनिवार की सुबह एक ठंडी हवा का कोहरा, केवल जल्दी उठने वालों की तरफ से ही देखा जा सकता है। वीडियो पर अब तक 77 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इस चुलबुलापन की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि निया को अक्सर साइकिल चलाते मुंबई की सड़कों पर देखा जा सकता है। इससे पहले उनको सिंगर आदित्य नारायण के साथ साइकिल से रेस लगाते देखा गया था, जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस निया

टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस निया

मालूम हो कि स्टार प्लस के शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में मानवी चौधरी की भूमिका निभाने के बाद निया का करियर आसमान छू गया। हाल ही में उनको 'बिग बॉस ओटीटी' में घर के अंदर देखा गया था, जहां उन्होंने अपने ग्लैमर का जमकर जलवा बिखेरा था। निया आज के वक्त की टीवी की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टा पर उनके 6.9 मिलियन फोलोअर्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+