'नागिन' फेम निया शर्मा ने बैकलेस टॉप में किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

मुंबई, 05 अगस्त: छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस और जमाई राजा फेम निया शर्मा को कौन नहीं जानता। वो टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। निया का बोल्ड और हॉट अंदाज उनके फैंस को काफी लुभाता है। वो अपनी फोटोज और डांस वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं। निया अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टा रील पर अपलोड करती रहती हैं। अब एक बार फिर निया अपने डांस वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गईं हैं। उन्होंने बैकलेस टॉप में हॉट और बोल्ड डांस मूव्स दिखाकर इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।

रेहाना पंडित के साथ निया का डांस

रेहाना पंडित के साथ निया का डांस

निया शर्मा इंडियन टेलीविजन की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में एक हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज और ड्रेसिंग सेंस उनको और एक्ट्रेस से अलग बनाता हैं। इसके अलावा उनको डांस का भी बहुत शौक है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी डांस की कई वीडियो आपको मिल जाएगी। टीवी पर नागिन का किरदार निभा चुकीं निया शर्मा ने अब अपनी फ्रेंड रेहाना पंडित के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की काफी हॉट लग रहीं हैं।

बैकलेस टॉप में निया का हॉट अंदाज

बैकलेस टॉप में निया का हॉट अंदाज

अपनी लेटेस्ट डांस वीडियो में निया ने ब्लैक कलर का बैकलेस टॉप पहना हुआ है। साथ ही ब्लैक कलर की जींस पहनी हुईं हैं, जिसमें वो काफी ग्लैमरस और बिंदास दिखाईं दे रहीं हैं। डांस वीडियो में निया अपनी दोस्त के साथ काफी मौज-मस्ती करती नजर आ रहीं हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल हो रहा है। (खबर के नीचे देखें वीडियो)

निया-रेहाना का मस्ती भरा अंदाज

निया-रेहाना का मस्ती भरा अंदाज

निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेहाना पंडित के साथ डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों की काफी मस्ती करतीं दिख रही हैं। निया शर्मा और रेहाना के डांस स्टेप काफी कमाल के लग रहे है, जिनको देखकर आप भी उनके फैंस बन जाएंगे। वहीं उनके फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही हैं।

फैंस कर रहे निया की तारीफ

फैंस कर रहे निया की तारीफ

वीडियो पर अब तक 2 लाख 51 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेट्स की भरमार हैं। वहीं यूजर्स भी कमेंट्स सेक्शन में जमकर प्यार बसरा रहे है। कोई उनके डांस को बिंदास बता रहा है तो कोई कमाल कह रहा है। यूजर्स उनकी ड्रेस की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी निया शर्मा अपने डांस से फैंस के होश उड़ा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+